Coronavirus: अब कोरोना वायरस पर बनेगी फिल्म, नाम को लेकर लगी होड़

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चीन के वुहान से शुरू हुई यह महामारी अब पूरे विश्व में कहर बरपा रही है. भारत में भी इसका खौफ देखने को मिल रहा है. हर देश की सरकार इसे लेकर चिंता में है. भारत सरकार ने भी एहतियात के तौर पर सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर दी है. लेकिन दूसरी ओर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस पर फिल्म बनाने की तैयारी कर ली है

विज्ञापन

मुंबई : चीन के वुहान से शुरू हुई यह महामारी अब पूरे विश्व में कहर बरपा रही है. भारत में भी इसका खौफ देखने को मिल रहा है. हर देश की सरकार इसे लेकर चिंता में है. भारत सरकार ने भी एहतियात के तौर पर सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर दी है. लेकिन दूसरी ओर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस पर फिल्म बनाने की तैयारी कर ली है.

विज्ञापन

एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘ बॉजीराव मस्तानी ‘ बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्��ों का निर्माण करने वाली कपंनी इरोज इंटरनैशनल ने कोरोना प्यार है यह कोरोना वायरस पर रजिस्टर हुई पहली फिल्म है.इसके अलावा एक और प्रॉडक्‍शन हाउस इंडियन मोशन पिक्‍चर प्रड्यूसर्स असोसिएशन ने भी फ‍िल्‍म रजिस्‍टर कराई है. इसका नाम ‘डेडली कोरोना’ रखा गया है

इरोज इंटरनेशनल की प्रड्यूसर क्रिशिका लुल्‍ला ने बताया की अभी फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्टिंग चल रही है. एक महामारी लव स्टोरी में बदली जा रही है. वर्तमान में हम स्क्रिप्ट ठीक कर रहे हैं और स्थिति के ठीक होने का इंतजार कर रहे है. अगर सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा तो इस प्रोजेक्ट की शुरूआत कर देंगे.अभी फिल्म की स्टारकास्ट तय नहीं हुई है.

भारतीय फिल्म और टेलीवीजन निर्माता परिषद के एक सूत्र ने बताया कि इरोज इंटरनेशनल ने पिछले सप्ताह ही ‘कोरोना प्यार है’ नाम से एक फिल्म रजिस्टर करायी है. कोरोनावायरस के चलते भारत में स्कूलों और कॉलेज को बंद कर दिया गया है. लोगों में डर है और डर का ये असर अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड में भी साफ-साफ दिखाई दे रहा है. कई बड़ी फिल्मों को भारी नुकसान हो रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola