ePaper

नोरा फतेही के सोशल मीडिया पर पूरे हुए 2 करोड़ फॉलोअर्स, ऐसे किया सेलिब्रेट, देखें Viral Photos

Updated at : 27 Nov 2020 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
नोरा फतेही के सोशल मीडिया पर पूरे हुए 2 करोड़ फॉलोअर्स, ऐसे किया सेलिब्रेट, देखें  Viral Photos

nora fatehi, nora fatehi latest video, nora fatehi followers, nora fatehi instagram: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही में सोशल मीडिया पर 2 करोड़ फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उन्होंने अपने ढेर सारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. वैसे अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अकसर वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं. 20 मिलियन फॉलोअर्स मिलने की खुशी में नोरा फतेही ने ऊंट की सवारी की है. उनके हाथ में खूब सारी गुब्बारे भी हैं. जिसमें से एक पर 2020 लिखा हुआ है. इससे पहले नोरा ने व्हाइट कलर के आउटफिट (White Color Outfit)में अपना वीडियो शेयर किया था.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही में सोशल मीडिया पर 2 करोड़ फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उन्होंने अपने ढेर सारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. वैसे अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अकसर वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं. 20 मिलियन फॉलोअर्स मिलने की खुशी में नोरा फतेही ने ऊंट की सवारी की है. उनके हाथ में खूब सारी गुब्बारे भी हैं. जिसमें से एक पर 2020 लिखा हुआ है. इससे पहले नोरा ने व्हाइट कलर के आउटफिट (White Color Outfit)में अपना वीडियो शेयर किया था.

https://www.instagram.com/p/CIDOKC1pkxZ/

16 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर नोरा ने किया था ये काम

16 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी का इजहार करते हुए एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में नोरा एक खूबसूरत रेड ड्रेस में शूट के लिए अपने बाल संवारती नजर आ रही थीं. रेड ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो में नोरा डांस करती नजर आ रही हैं और रैप सॉन्‍ग गुनगुना रही थीं.

https://www.instagram.com/p/CE_i0NdpVQ5/

कुछ दिनों पहले नोरा का बूमरैंग वीडियो हुआ था वायरल

कुछ दिनों पहले नोरा ने अपना एक बूमरैंग वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसे लोगों का काफी प्यार मिला था. इस वीडियो में नोरा विशाल समुद्र के तट पर एक ऐसी ड्रेस पहन कर खड़ी थीं जो ट्रांसपेरेंट सी दिख रही थी.इस वीडियो पर नोरा ने कैप्शन लिखा था – ‘समंदर किनारे सूर्यास्त, मुझे तुम्हारे साथ सिर्फ यही चाहिए’

बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं नोरा

नोरा फतेही बिग बॉस 8 का हिस्सा रह चुकी हैं. शो में उनके और प्रिंस नरूला के बीच नजदियां काफी बढ़ गई थीं, पर बाद में प्रिंस में बिग बॉस 8 की ही हिस्सा रह चुकीं युविका चौधरी से शादी कर ली.

फिल्मों में भी नोरा दिखा चुकीं हैं अपने जलवे

नोरा हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय और डांस का जौहर दिखा चुकी हैं. बाहुबली, रॉकी हैंडसम, सत्यमेव जयते, स्त्री, बाटला हाउस, मरजावां जैसी फिल्मों में नोरा ने बेहतरीन डांस नंबर किया है. इसके अलावा वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की ‘स्ट्रीट डांसर’ में नोरा ने अहम भूमिका निभाई थी. इससे पहले नोरा फतेही सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में सुनील ग्रोवर के अपॉजिट नजर आई थीं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola