Nia Sharma: बिग बॉस 18 की हाइस्ट पेड कंटेस्टेंट होंगी निया, जानिए कितनी होगी एक दिन की फीस

Nia Sharma on Laughter Chefs
टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा बिग बॉस 18 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनने जा रही हैं. वह हर दिन के लिए 5.4 लाख रुपये चार्ज करेंगी और शो में उनकी 15 दिन की मौजूदगी तय मानी जा रही है.
Nia Sharma: टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 की शुरुआत 6 अक्टूबर से होने जा रही है. शो में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट्स के नाम लगातार सामने आ रहे हैं. इस सीजन की पहली कंफर्म्ड कंटेस्टेंट निया शर्मा होंगी, जो ‘सुहागन चुड़ैल’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, और ‘नागिन’ जैसी शोज़ में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो निया शर्मा इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनने जा रही हैं.
कितनी होगी एक दिन की फीस
खबरों के मुताबिक, बिग बॉस के मेकर्स निया शर्मा को हर दिन के लिए 5 लाख 40 हजार रुपये देने वाले हैं. ऐसे में वह एक हफ्ते में 37 लाख 80 हजार रुपये चार्ज करेंगी. हालांकि, दैनिक भास्कर की रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस के मेकर्स ने निया शर्मा के साथ केवल 15 दिनों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है.

निया शर्मा की एंट्री
हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के फिनाले में रोहित शेट्टी ने निया की एंट्री की पुष्टि की थी. उन्होंने स्टेज पर अनाउंस किया कि इस सीजन के एक फाइनल कंटेस्टेंट बिग बॉस में एंट्री लेने जा रहे हैं. इसके बाद रोहित ने निया का नाम लेते हुए उन्हें बधाई दी. निया ने भी इसे स्वीकार किया और शो में एंट्री की पुष्टि की. बता दें कि निया इससे पहले बिग बॉस OTT का भी हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने एक टास्क के दौरान कुछ घंटों के लिए शो में एंट्री ली थी.
ये कंटेस्टेंट्स भी ले सकते हैं शो में एंट्री
पॉपुलर टीवी शो कुंडली भाग्य के एक्टर धीरज धूपर के शो में आने की संभावना है.ये जादू है जिन्न का फेम एक्टर शहजाद धामी, शोएब इब्राहिम और नायरा बनर्जी भी बिग बॉस 18 का हिस्सा बन सकते हैं. अगर रिपोर्ट्स की मानें, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस समीरा रेड्डी, उर्मि���ा मातोंडकर, और शिल्पा शिरोडकर को भी शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है.
Also read:Bigg Boss 18 में धमाल मचा सकते हैं ये स्टार्स, इस दिन से शुरू होगा एंटरटेनमेंट का डेली डोज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sahil Sharma
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










