निया शर्मा ने लेटेस्ट फोटोशूट से मचाया इंटरनेट पर तहलका, डीप नेक ड्रेस में दिखीं बेहद हॉट, Bold Photos
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Feb 2021 3:03 PM
Nia Sharma Bold Photoshoot : एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपनी ग्लैमरस फोटोज से खबरों में बनी रहती हैं. निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. नागिन एक्ट्रेस टीवी गलियारे की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक है. निया ने अपनी कुछ लेटेस्ट तसवीर शेयर की है, जिसमें वो येलो आउटफिट में दिख रही है. इन तसवीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
Nia Sharma Bold Photoshoot : एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपनी ग्लैमरस फोटोज से खबरों में बनी रहती हैं. निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. नागिन एक्ट्रेस टीवी गलियारे की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक है. निया ने अपनी कुछ लेटेस्ट तसवीर शेयर की है, जिसमें वो येलो आउटफिट में दिख रही है. इन तसवीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर लॉन्ग येलो ड्रेस में अपनी कुछ बेहद हसीन तसवीरें पोस्ट की हैं. इन तसवीरों में वो कैमरे को देखकर अलग-अलग पोज दे रही है. गले में उन्होंने एक पतली सी चेन पहन रखी है. बेंगल स्टाइल ईयररिंग्स से उनके लुक में चार चांद लग रहे है. हाई पोनी टेल में वो बहुत खूबसूरत लग रही है.
https://www.instagram.com/p/CLdnlNDlLBF/
नागिन एक्ट्रेस ने तसवीरों को शेयर कर गुड मॉर्निंग हनी लिखा है. इन तसवीरों पर फैंस दिल खोलकर लाइक्स बरसा रहे है. साथ ही इनबॉक्स में ढेर सारे कमेंट्स भी. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘जान लोगी क्या.’ एक यूजर ने लिखा, ‘आप फूल जैसी लग रही है.’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘लफ्जों का क्या लफ्ज तो कागज पर चंद लकीरें है, इन झूठे लफ्जों से तो बेहतर सच बोलती लकीरें है.’
इससे पहले निया शर्मा ने व्हाइट टॉवेल में अपनी बोल्ड तसवीरें पोस्ट की थी, जो खूब वायरल हुई थी. आंखों में लगा आइलाइनर लोगों का ध्यान खींच रहा है. ओपन हेयर में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत और हॉट दिख रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CLQ9t2OFFi_/
Also Read: करिश्मा तन्ना ने बाथरूम में कराया बोल्ड फोटोशूट, एक्ट्रेस की तसवीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग, VIRAL PHOTOS
ऐसा रहा है निया शर्मा का करियर
निया शर्मा ने टीवी की दुनिया में सीरियल काली के जरिए कदम रखा था. इसके बाद निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेर बहना है में दिखाई दी थीं, जिससे उन्होंने खूब लोकप्रियता भी हासिल की. इसके बाद निया शर्मा ने जमाई राजा में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. निया शर्मा ने कलर्स टीवी के सीरियल ‘इश्क़ में मरजावां’ में भी मुख्य किरदार का अभिनय किया था. निया ने कलर्स के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ में एक चैलेंजर के रूप में भाग लिया था.
Also Read: रश्मि देसाई की कातिल अदाओं पर दिल हार गए फैंस, कमेंट में लिखा- ‘ख्वाब से निकलकर मेरी…’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










