ओटीटी से थिएटर तक मनोरंजन का डबल धमाका, 22 से 31 अगस्त के बीच रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

Updated:
विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल और टॉक्सिक के पोस्टर, इंस्टाग्राम फोटो

अगस्त का आखिरी हफ्ता मनोरंजन से भरपूर होने वाला है. सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. अपनी वीकेंड प्लानिंग के लिए देखें यह लिस्ट.

विज्ञापन

अगस्त का आखिरी हफ्ता फिल्म और वेब सीरीज देखने वाले दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है. 22 से 31 अगस्त के बीच सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. ऐसे में अगर आप वीकेंड पर फिल्म देखने या घर बैठे कुछ नया देखने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए काफी काम की हो सकती है.

विज्ञापन

इस दौरान बड़े पर्दे पर पैन-इंडिया फिल्मों और चर्चित फिल्मों के सीक्वल का जलवा देखने को मिलेगा. वहीं ओटीटी पर कॉमेडी, रोमांस, क्राइम, थ्रिलर और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर कंटेंट दर्शकों का मनोरंजन करेगा. ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज.

'वेलकम टू द जंगल' की होगी ओटीटी एंट्री

21 अगस्त को 'वेलकम टू द जंगल' जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलिन फर्नांडीज, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े और राजपाल यादव जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का हिस्सा है. फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है. अब दर्शक इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म को जियोहॉटस्टार पर घर बैठे देख सकते हैं.

View on Instagram

'फेसिंग एल चापो' में दिखेगी क्राइम की दुनिया

क्राइम और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए 'फेसिंग एल चापो' खास हो सकती है. नेटफ्लिक्स की यह फिल्म मेक्सिकन ड्रग लॉर्ड एल चापो और उसकी अपराध की दुनिया से जुड़े पहलुओं पर आधारित है.

'प्यार प्रेमा कल्याणम' से मिलेगा रोमांस और कॉमेडी का तड़का

नेटफ्लिक्स पर 'प्यार प्रेमा कल्याणम' भी रिलीज होगी. यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसे परिवार के साथ भी देखा जा सकता है.

'चेन्नई लव स्टोरी' में दिखेगी प्यार की कहानी

सोनीलिव पर 'चेन्नई लव स्टोरी' रिलीज होगी. श्री गौरी प्रिया स्टारर यह सीरीज एक फील-गुड लव स्टोरी है, जो दर्शकों को रोमांस और इमोशन से जोड़ने की कोशिश करेगी.

ये भी पढ़ें: Toxic: ‘ताबाही’ गाने को ‘कॉनडम एड’ कहने वालों को Yash ने दिया जवाब, बोले- जिसे दिक्कत है, वो न देखे

'जना नायकन' भी ओटीटी पर

21 अगस्त को 'जना नायकन' जी5 पर रिलीज होगी. थलपति विजय और ममिता बैजू स्टारर यह पॉलिटिकल-एक्शन फिल्म है. फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर विजय के फैंस के बीच खास उत्सुकता देखने को मिल रही है.

View on Instagram

'आई'नोबडी' में सस्पेंस का तड़का

जियोहॉटस्टार पर 'आई'नोबडी' नाम की मलयालम सस्पेंस और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म रिलीज होगी. फिल्म में रहस्य और रोमांच का तड़का देखने को मिलेगा.

'पार्ट-टाइमर्स' में दिखेगी कॉर्पोरेट लाइफ

युवाओं और कॉर्पोरेट लाइफ से जुड़ी कहानी पसंद करने वालों के लिए 'पार्ट-टाइमर्स' एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है. यह तेलुगु भाषा की सीरीज जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी.

बच्चों के लिए 'जंगल टेल्स विद मोगली'

बच्चों और परिवार के मनोरंजन के लिए 'जंगल टेल्स विद मोगली' भी ओटीटी पर दस्तक देगी. यह हिंदी एनीमेशन सीरीज बच्चों के लिए खास हो सकती है. सिनेमाघरों में भी होगा फिल्मों का धमाका.

'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स'

26 अगस्त को यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. फिल्म में यश के साथ किआरा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया नजर आएंगी. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी.

View on Instagram

'खोसला का घोसला 2' में फिर लौटेगा कॉमेडी का तड़का

28 अगस्त को 'खोसला का घोसला 2' सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अनुपम खेर, रणवीर शौरी और परवीन डबास जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 2006 में आई 'खोसला का घोसला' का सीक्वल है. फिल्म में एक मिडिल क्लास परिवार की परेशानियों और कॉमेडी को दिखाया जाएगा.

'जीवन बीमा योजना' में अरशद वारसी

28 अगस्त को 'जीवन बीमा योजना' भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अरशद वारसी और संजीदा शेख मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह सोशल-कॉमेडी ड्रामा आम आदमी की जिंदगी और इंश्योरेंस क्लेम से जुड़ी परेशानियों पर आधारित बताई जा रही है.

हॉलीवुड फिल्मों की भी होगी एंट्री

28 अगस्त को हॉलीवुड की कुछ फिल्मों की भी रिलीज होगी. इनमें जैकब एलॉर्डी और जोश ब्रोलिन स्टारर 'द डॉग स्टार्स' शामिल है. यह एक पोस्ट-अपोकलिप्टिक ड्रामा फिल्म है. इसके अलावा 'कोयोट वर्सेज एक्मी' भी दर्शकों का मनोरंजन करेगी. जॉन सीना स्टारर यह लाइव-एक्शन और एनीमेशन से भरपूर कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा है.

किस फिल्म और वेब सीरीज पर रहेगी नजर?

अगस्त के आखिरी दिनों में दर्शकों के पास मनोरंजन के कई विकल्प होंगे. सिनेमाघरों में यश की 'टॉक्सिक' और 'खोसला का घोसला 2' को लेकर खास उत्सुकता देखने को मिल सकती है. वहीं ओटीटी पर 'वेलकम टू द जंगल', 'जना नायकन' और 'फेसिंग एल चापो' जैसी रिलीज दर्शकों की वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती हैं. कुल मिलाकर 22 से 31 अगस्त के बीच फिल्मों और वेब सीरीज का भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: वीकेंड पर नहीं होगी बोरियत, इस OTT पर आई वेलकम टू द जंगल, मिलेगा फुल कॉमेडी डोज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola