Netflix Trending Movies: नेटफ्लिक्स पर इन टॉप ट्रेडिंग फिल्मों को वीकेंड में करें एंजॉय, सस्पेंस खूब करेगा एंटरटेन

Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Mar 2025 6:07 AM

विज्ञापन

Netflix Trending Movies

Netflix Trending Movies: कई बार ऐसा होता है कि थियेटर्स में फ्लॉप हुई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिट हो जाती है. आज हम आपको ऐसी मूवीज की लिस्ट बताएंगे, जो नेटफ्लिक्स पर ट्रेडिंग है.

विज्ञापन

Netflix Trending Movies: ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखने का क्रेज काफी ज्यादा है. हर वीकेंड पर दर्शक नए शो का इंतजार करते हैं. इन दिनों नेटफ्लिक्स पर कुछ फिल्में काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही है, जो हाल ही में रिलीज हुई है. भारत में इन मूवीज को दर्शक सबसे ज्यादा देख रहे है. लिस्ट में इमरजेंसी, आजाद और थंडेल जैसी फिल्में शामिल है.

इमरजेंसी

कंगना रनौत स्टारर इमरजेंसी नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म बन गई है. मूवी रिलीज होने के समय काफी विवाद हुआ था, फिर भी यह टॉप 1 में आती है. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर बनी यह फिल्म 17 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी.

आजाद

एक इंसान और घोड़े की अनोखी कहानी पर बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स ट्रेडिंग में टॉप 2 पर है. थियेटर्स में इसे 17 जनवरी को रिलीज किया गया था, लेकिन यह फ्लॉप हो गई. इस मूवी से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमान देवगन ने बॉलीवुड में कदम रखा है.

थंडेल

नेटफ्लिक्स पर टॉप 3 में आने वाली साउथ की यह फिल्म एक मछुआरे की प्रेम कहानी पर बनाई गई है, जिसने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है. नागा चैतन्य और साई पल्लवी की मूवी का बजट 100 करोड़ था, जो दुनिया भर में अपने बजट का सिर्फ 87 प्रतिशत ही वसूल कर पाई.

नादानियां

7 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म फ्लॉप हो गई थी. खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान अभिनीत यह फिल्म चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

द इलेक्ट्रिक स्टेट

मार्वल के लिए सुपरहिट फिल्में बनाने वाले रूसो ब्रदर्स की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’ टॉप 5 में है. रूसो ब्रदर्स ने ‘द ग्रे मैन’, ‘एवेंजर्स-एन्डगेम’, ‘एक्सट्रैक्शन’ जैसी कई धमाकेदार फिल्में बनाई है, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है.

विदामुयार्ची

अजित कुमार स्टारर यह एक्शन फिल्म नंबर 6 पर है. साउथ की इस फिल्म को imdb पर 6.5 रेटिंग मिली है. अगर अभी तक आपने यह मूवी नहीं देखी है, तो वीकेंड में एंजॉय कर सकते हैं.

लकी भास्कर

2024 में रिलीज यह फिल्म आज भी टॉप 10 में है. पीरियड क्राइम ड्रामा को imdb पर 10 में से 8 रेटिंग मिले है. फिल्म की कहानी आर्थिक मंदी से परेशान एक बैंकर की है, जिसने इन्वेस्टमेंट से अपनी जिंदगी को बदल दिया.

यह भी पढ़ें- Anupama New Entry: राघव की मां की हुई एंट्री, बेटे के अतीत को लेकर करेगी खुलासे, अनुपमा को बताएगी अंतिम इच्छा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola