कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की धमाकेदार एंट्री! ‘ठोको ताली’ की आवाज सुन हिल गयी अर्चना पूरन सिंह

द कपिल शर्मा शो के दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि शो में जल्द ही नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री होने वाली है. जी हां ये बात सुनकर अर्चना गौतम काफी डर जाती हैं और जैसे ही कपिल सिद्धू जी का स्वागत करते हैं, वैसे ही “ठोको ताली” की आवाज आती है.
द कपिल शर्मा शो दर्शकों के बीच पसंदीदा बना हुआ है, जो लाखों लोगों के घरों में हंसी और मनोरंजन लाता है. कॉमेडी शो में हर हफ्ते नये-नये स्टार्स आते हैं, जिसके साथ सभी स्टारकास्ट मौज-मस्ती करते हैं. अपकमिंग एपिसोड में, टीवी कलाकार और होस्ट रेणुका शहाणे, मिनी माथुर, परिजाद कोलाह और ऋचा अनिरुद्ध मेहमान बनकर पहुंचे थे. मेकर्स की ओर से इस एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें कहा जा रहा है कि शो में अब फिर से नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री होने वाली है. ये बात सुनकर अर्चना पूरन सिंह शॉक्ड रह जाती हैं.
अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह को चिढ़ाते हुए कहते हैं कि शो में जल्द ही नवजोत सिंह सिद्धू आएंगे. इस घोषणा से अर्चना पूरन सिंह, जो जज की सीट पर हैं, काफी परेशान हो जाती हैं. कपिल ने परिजाद कोलाह से कहा, इन्होंने पहले ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ की मेजबानी की थी, जहां सिद्धू जज के रूप में काम करते थे. अभी देखिये फिर से सिद्धू मंच पर आएंगे.
कपिल उनसे फिर से घोषणा करने का अनुरोध करते हैं, जिससे अर्चना को हाथ से इशारा करके अपनी हिचकिचाहट का संकेत देना पड़ता है. परिजाद अपने अंदाज में कहती हैं, “जो हंसते हैं और सबको हंसाते हैं, कृपया नवजोत सिंह सिद्धू का स्वागत करें.” जैसे ही कपिल उत्सुकता से प्रवेश द्वार की ओर देखते हैं, सिद्धू के ट्रेडमार्क डायलॉग “ठोको ताली” की आवाज आती है. अर्चना डरते हुए दरवाजे की ओर देखती है और अपनी सीट से उठ जाती हैं.
Also Read: Shah Rukh Khan Accident: शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हुआ ‘पठान’, करवानी पड़ी सर्जरी, जानिए अब कैसी है तबीयत
द कपिल शर्मा शो का पहली बार प्रीमियर 2016 में हुआ था. अब ये सीजन जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि पूरी टीम यूएस दौरे पर जा रही है. हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि लेटेस्ट सीजन इस साल के अंत तक टेलीविजन स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करेगा. शो में कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह के अलावा कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, अर्चना पूरन सिंह, सृष्टि रोडे, गौरव दुबे, इश्तियाक खान, सिद्धार्थ सागर और श्रीकांत जी मास्की मुख्य भूमिका में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










