Shah Rukh Khan Accident: शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हुआ ‘पठान’, करवानी पड़ी सर्जरी, जानिए अब कैसी है तबीयत

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के फैंस के लिए बुरी खबर है. एक्टर लॉस एंजिल्स में अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग करने के दौरान बुरी तरह घायल हो गये. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की.
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. हालांकि अब एसआरके के फैंस के लिए एक बुरी खबर है, वह लॉस एंजेलिस में शूटिंग के दौरान सेट पर बुरी तरह जख्मी हो गए, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. नई रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद शाहरुख की अमेरिका में सर्जरी भी हुई.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान लॉस एंजेलिस में अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे. उसी दौरान उनके नाक पर जोर की चोट लग गई. जिसके बाद खून बहना शुरू हो गया, जो रूकने का नाम नहीं ले रहा था. क्रू मेंबर्स उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की. सर्जरी के बाद शाहरुख खान को नाक पर एक बैंडेज के साथ स्पॉट किया गया. खबर ये भी आ रही थी एक्टर अब भारत लौट चुके हैं. हालांकि इस मामले में अभी तक न तो शाहरुख और न ही उनकी टीम ने कोई बयान जारी किया है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि “डॉक्टरों ने सूचित किया था कि चिंता की कोई बात नहीं है और ब्लिडिंग रोकने के लिए किंग खान को एक छोटी सी सर्जरी करानी पड़ी है. शाहरुख का चोटिल होना कोई नई बात नहीं है. अपने लगभग 31 साल लंबे बॉलीवुड करियर में उन्हें कई बार चोट लगी है. 2017 में उनकी छोटी सी सर्जरी हुई थी. रईस की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद अभिनेता ने सर्जरी कराई थी. 2013 में, चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी होने के बाद शाहरुख ने अपनी आठवीं सर्जरी करवाई. शाहरुख खान को 2009 में भी अपने बाएं कंधे की चोट को ठीक करने के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी.
Also Read: Entertainment News Live: शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को लगी चोट, किंग खान को करवानी पड़ी सर्जरी
इस साल की शुरुआत में, शाहरुख ने चार साल के अंतराल के बाद सिद्धार्थ आनंद की ब्लॉकबस्टर एक्शन-थ्रिलर पठान के साथ अपनी धमाकेदार वापसी की. वह अगली बार फिल्म जवान में दिखाई देंगे, जो 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं. उम्मीद है कि फिल्म में जोरदार एक्शन सीक्वेंस होंगे. शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इस एक्शन फिल्म का निर्माण किया है. उनके पास अभिनेता तापसी पन्नू के साथ निर्देशक राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म डंकी भी है. डंकी की आधिकारिक रिलीज डेट का अभी भी इंतजार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










