नागा चैतन्य ने खरीदी 3.5 करोड़ की पोर्श, साउथ सुपरस्टार की महंगी कार कलेक्शन पर डालें एक नजर
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 May 2024 1:10 PM
Naga Chaitanya Car Collection
Naga Chaitanya Car Collection: साउस सुपरस्टार नागा चैतन्य अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. अब एक्टर ने ब्रैंड न्यू सिल्वर पोर्श 911 जीटी3 आरएस खरीदी है. बता दें कि अभिनेता को लग्जरी कारों का काफी शौक है. उनके पास पहले से फेरारी और बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियां हैं.
Naga Chaitanya Car Collection: यह कोई सीक्रेट नहीं है कि नागा चैतन्य को लक्जरी कारें पसंद हैं और उनके गैराज में कई महंगी गाड़ियां शामिल है, जिसकी कीमत करोड़ों में है. तेलुगु अभिनेता के पास फेरारी से लेकर बीएमडब्ल्यू तक हाई-ऑक्टेन कारों की जबरदस्त कलेक्शन है. अब हाल ही में, कस्टडी अभिनेता ने अपने शानदार कलेक्शन में एक ग्रैंड सिल्वर पोर्श 911 GT3RS जोड़ा. उनकी बिल्कुल नई कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.
नागा चैतन्य ने खरीदी नई पोर्श कार
नागा चैतन्य ने साल 2022 में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के साथ बॉलीवुड में कदम रखा. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन नागा की एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की. अब साउथ सुपरस्टार को बिल्कुल नई पोर्शे के साथ देखा गया. अपनी नई गाड़ी को लेकर वह हैदराबाद की सड़कों पर घूमते दिखाई दिए. कार्ट्रेड.कॉम के मुताबिक, Porsche 911 GT3 RS की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 3.51 करोड़ रुपये है.
Also Read- Ranbir Kapoor ने खरीदी 8 करोड़ की बेंटले, बॉलीवुड के एनिमल के कार कलेक्शन पर डालें एक नजर
Also Read- Amrapali Dubey Car Collection : भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हैं लग्जरी गाड़ियों की शौकीन
कार डीलरशिप ने शेयर की फोटो
कार डीलरशिप, पोर्श सेंटर चेन्नई ने अभिनेता की बिल्कुल नई सवारी के साथ फोटोज शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, “हम पोर्श परिवार में नागा चैतन्य का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं और उन्हें उनकी 911 की डिलीवरी करते हुए खुशी हो रही है. हम रेस ट्रैक पर और उसके बाहर कई यादगार अनुभवों की कामना करते हैं.”
नागा चैतन्य का वर्कफ्रंट
नागा चैतन्य को लग्जरी कारें पसंद हैं और उनके पास कुछ हाई-एंड गाड़ियां हैं. उन्हें अक्सर अपनी लक्जरी कारों में हैदराबाद के आसपास घूमते देखा जाता है, जिसमें एक लाल फेरारी और एक ब्लैक रेंज रोवर डिफेंडर 110 शामिल है. बता दें कि अभिनेता ने 2022 में आमिर खान, करीना कपूर और मोना सिंह के साथ लाल सिंह चड्ढा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्हें आखिरी बार वेंकट प्रभु की एक्शन-थ्रिलर कस्टडी में देखा गया था, जिसमें उनके सह-कलाकार अरविंद स्वामी, कृति शेट्टी, प्रियामणि, आर सरथकुमार और संपत राज थे. चैतन्य अगली बार चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित थंडेल में साई पल्लवी के साथ अभिनय करेंगे.
Also Read- Virat Kohli Car Collection: किंग कोहली के गैराज में मौजूद लग्जरी कारें देती हैं उनके सफलता की गवाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










