ePaper

मौनी रॉय की दिलकश अदाओं पर फिदा हुए फैंस, कमेंट कर लिखा- व्हाट्सएप नंबर पर कॉल...

Updated at : 16 Nov 2020 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
मौनी रॉय की दिलकश अदाओं पर फिदा हुए फैंस, कमेंट कर लिखा- व्हाट्सएप नंबर पर कॉल...

naagin fame shivanya aka mouni roy bold photo actress glamorous and hot look viral on social media fans says this bud : 'नागिन' एक्‍ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अक्‍सर अपनी बोल्‍ड और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. मौनी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश तसवीरें पोस्ट करती रहती है, जिसपर फैंस का दिल आ जाता है. अब उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक्‍ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

विज्ञापन

Mouni Roy Bold Video : ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अक्‍सर अपनी बोल्‍ड और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. मौनी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश तसवीरें पोस्ट करती रहती है, जिसपर फैंस का दिल आ जाता है. अब उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक्‍ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

इन तसवीरों में मौनी राय बेहद दिलकश पोज देती नजर आ रही हैं. मौनी हैवी नेकलेस और मांग टीका लगाए दिख रही हैं. ओपन हेयर लुक में मौनी रॉय की अदाएं वाकई कातिलाना हैं. इन तसवीरों पर फैंस ही नही सेलेब्‍स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक्‍ट्रेस अदा खान ने कमेंट करते हुए ‘ब्‍यूटीफुल’ लिखा है. आमना शरीफ ने लिखा – ‘कितनी प्‍यारी तसवीर.’

https://www.instagram.com/p/CHpFJV9JK4n/

एक यूजर ने लिखा,’ इतना खूबसूरत कैसे कोई हो सकता है.’ एक यूजर ने लिखा,’ व्‍हाट्सएप नंबर पर कॉल करोगे क्‍या?’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप बहुत क्‍यूट हो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ तारीफ करूं क्‍या उसकी जिसने आपके जैसी क्‍यूट सी परी को धरती पर लाया.’ एक और यूजर ने लिखा,’ उम्‍दा तसवीर.’ उनकी इस तसवीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B8g4B_2JZ6G/
Also Read: The Kapil Sharma Show : इस वजह से कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा के सामने परफॉर्म करने से किया था इंकार, खुद किया खुलासा

बता दें कि सुपरहिट टीवी सीरियल ‘नागिन’ से घर-घर में मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में एंट्री किया था. अब उनकी फिल्म ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिल्म को लेकर मौनी रॉय काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने फिल्म में पहली बार रॉ एजेंट का काम किया है. इस फिल्‍म में उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया.

गौरतलब है कि मौनी रॉय अपनी डांसिंग स्किल की वजह से जानी जाती हैं. ‘गली-गली…’ से लेकर ‘ओढ़नी…’ तक उनके कई हिट डांस नंबर्स हैं. मौनी अपने डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं. हालांकि वह एक प्रशिक्षित डांसर नहीं है. उनकी मानें, तो डांस के प्रति उनका लगाव ही है, जो वो इतनी सहजता से डांस कर लेती हैं और उसे एन्जॉय करती हैं. मौनी सुरों की भी पक्की हैं, जबकि उन्होंने उसकी भी कोई ट्रेनिंग नहीं ली है, पर अगर उन्हें मौका मिले, तो वह सिंगिंग करने को भी तैयार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola