Naagin 7 Teaser: नागिन 7 का नया टीजर जारी, बदले और रहस्य से भरपूर होगा नया सीजन
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 Sep 2025 2:21 PM
नागिन 7 टीजर, फोटो- इंस्टाग्राम
Naagin 7 Teaser: नागिन 7 का नया टीजर रिलीज हो गया है. बदले और रहस्य से भरपूर इस सीजन को लेकर फैंस उत्साहित हैं. जानिए टीजर में क्या खास दिखा और कौन हो सकती है इस बार की नागिन.
Naagin 7 Teaser: टीवी इंडस्ट्री का सबसे चर्चित और पॉपुलर शो ‘नागिन’ का 7वां सीजन दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है. एकता कपूर के इस सुपरनैचुरल ड्रामा को लेकर दर्शकों में लंबे समय से एक्साइटमेंट बनी हुई थी. अब मेकर्स ने आखिरकार ‘नागिन 7’ (Naagin 7 Teaser) का नया टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. आइए इसकी खासियत और पूरी डिटेल्स बताते हैं.
नागिन 7 का नया टीजर आउट
कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस टीजर में अंधेरा, तूफानी मौसम और जंगल का सीन दिखाया गया है. अचानक एक हरा और गुस्सैल सांप नजर आता है, जो साफ इशारा करता है कि इस बार की नागिन फिर से बदला लेने के लिए लौट रही है. कैप्शन में लिखा गया है,
इस डायलॉग के बाद से ही फैन्स के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.
सोशल मीडिया पर बढ़ा क्रेज
टीजर रिलीज होते ही फैन्स सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “मैं सच में चाहता हूं कि प्रियंका चाहर चौधरी नागिन बनें, वह इस रोल के लिए परफेक्ट हैं.” दूसरे ने कहा, “सुना है डोनल बिष्ट का भी नाम चर्चा में है, अगर ऐसा हुआ तो मजा आ जाएगा.” एक और फैन ने लिखा, “वाह, इंतजार खत्म हुआ, मैं इस शो को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं.”
क्या खास होगा नागिन 7 में?
टीजर से साफ है कि यह सीजन भी बदला, रहस्य और ड्रामे से भरपूर होगा. हालांकि, अब तक मेकर्स ने यह नहीं बताया है कि इस बार नागिन का किरदार कौन निभाएगा. फैन्स का मानना है कि प्रियंका चाहर चौधरी या डोनल बिष्ट इस बार की लीड नागिन हो सकती हैं.
नागिन सीरियल का सफर
‘नागिन’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2015 में हुई थी, जिसमें मौनी रॉय ने पहली नागिन का रोल निभाया था. इसके बाद से हर सीजन में शो ने नई कहानी और नया चेहरा पेश किया है. अब तक इस सीरियल में कई बड़ी अभिनेत्रियां नागिन बन चुकी हैं:
- मौनी रॉय
- सुरभि ज्योति
- निया शर्मा
- सुरभि चंदना
- तेजस्वी प्रकाश
पिछला सीजन, नागिन 6, तेजस्वी प्रकाश के साथ जुलाई 2023 में खत्म हुआ था. अब दर्शक बेसब्री से नागिन 7 का इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










