शादी होते ही पति के सामने खुल गई अनंता की सच्चाई, गुफा में जाते ही मौत से टकराएगा आर्यमान

नागिन 7
Naagin 7 Spoiler: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. बदले के लिए आर्यमान से शादी करने वाली अनंता अब खुद अपने फैसलों में उलझती नजर आएगी. नागिन होने की सच्चाई सामने आने के बाद भी वह आर्यमान की जान नहीं ले पाएगी.
Naagin 7 Spoiler: सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशंस से भरा हुआ है. प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल की केमिस्ट्री दर्शकों को लगातार बांधे हुए है. अब तक आपने देखा कि अनंता ने अपने दुश्मन से बदला लेने के लिए आर्यमान से शादी कर ली. फेरे के समय अनंता वॉशरूम जाती है और इसी बीच घरवाले आर्यमान को दूल्हा बनाकर मंडप में खड़ा कर देते हैं. जब शादी पूरी हो जाती है, तब अनंता को एहसास होता है कि वो किसी और नहीं बल्कि आर्यमान की पत्नी बन चुकी है. यह सच्चाई उसके लिए किसी झटके से कम नहीं होती.
शादी के बाद आर्यमान शराब के नशे में डूब जाता है. नशे की हालत में उसे अनंता में अपनी पुरानी प्रेमिका की झलक दिखने लगती है. इसी बीच एक बड़ा हादसा होते-होते बच जाता है, लेकिन अनंता आर्यमान की जान बचा लेती है. बदले के लिए शुरू हुआ यह रिश्ता अब धीरे-धीरे भावनाओं की उलझन में फंसने लगता है.
आर्यमान के सामने आई अनंता की सच्चाई
आने वाले एपिसोड में सुबह होते ही आर्यमान को होश आएगा. उसे याद नहीं रहेगा कि वह घर कैसे पहुंचा. दूसरी तरफ अनंता फिर से अपने दुश्मनों को खत्म करने की प्लानिंग बनाने लगती है और एक बार फिर नागिन का रूप धारण करने का फैसला करती है. लेकिन किस्मत उसके खिलाफ नजर आती है. आर्यमान को अनंता पर शक होने लगता है और सच्चाई जानने के लिए एक गुफा तक पहुंच जाता है. वहीं उसे पता चलता है कि उसने एक नागिन से शादी कर ली है. यह सच जानकर आर्यमान के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. दूसरी ओर अनंता को एहसास हो जाता है कि उसकी सच्चाई सामने आ चुकी है.
अनंता की ढाल बनेगा आर्यमान
अब अनंता खंजर उठाकर आर्यमान की जान लेने की कोशिश करती है, लेकिन चाहकर भी ऐसा नहीं कर पाती. बदले की राह पर चलते-चलते उसका दिल कमजोर पड़ने लगता है. उसे खुद समझ नहीं आता कि वह अपने दुश्मन को मार क्यों नहीं पा रही है. वहीं आर्यमान के दिल में भी अनंता के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर बनना शुरू हो जाता है. अनंता को पाने के लिए आर्यमान का सबसे करीबी दोस्त ही उसका दुश्मन बन जाता है. हालात तब और बिगड़ते हैं जब अनंता पर जानलेवा हमला होता है. इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो जाती है. इस मुश्किल वक्त में आर्यमान अनंता की ढाल बनकर उसके साथ खड़ा रहता है.
ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी की जान बचाकर मौत के मुंह में जाएगा मिहिर, सुहास-रणविजय की शुरू हुई उलटी गिनती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




