Naagin 7: 38 साल की बिग बॉस 18 की इस कंटेस्टेंट को एकता कपूर बनाएगी नागिन, बोली- इस किरदार के लिए…

Updated:
विज्ञापन
Ektaa Kapoor Naagin 7

‘नागिन 7’ को मिली नई लीड एक्ट्रेस, फोटो- इंस्टाग्राम

Naagin 7: एकता कपूर के सुपरनैचुरल सीरियल नागिन 7 का इंतजार फैंस कर रहे हैं. नागिन 7 को लेकर अब अपडेट आया है. एकता ने बिग बॉस 18 से एक कंटेस्टेंट को नागिन 7 के लिए चुन लिया है.

विज्ञापन

Naagin 7: बिग बॉस 18 दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा. शुक्रवार का वार में टीवी की क्वीन एकता कपूर ने एंट्री ली. बिग बॉस के घर में आते ही एकता ने कंटेस्टेंट को उनके बिहेवियर के लिए जमकर डांट लगाई. साथ ही उन्होंने नागिन 7 के लिए अपनी नागिन चुन ली. अब बिग बॉस 18 में से वह कौन सी कंटेस्टेंट है, जो नागिन बनेगी, उसका नाम आपको बताते हैं.

बिग बॉस 18 की ये कंटेस्टेंट बनेंगी अगली नागिन?

एकता कपूर ने बताया कि जब भी वह बिग बॉस के घर आती है, वह अपने टीवी सीरियल के लिए कास्टिंग चुनती है. उन्होंने चाहत पांडे को ऑडिशन के लिए कहा. हालांकि उन्होंने चाहत को विवियन डीसेना के ओपजिट ऑडिशन देने के लिए कहा. उसके बाद वह सारा अरफीन खान को कहती है, ”मुझे नागिन से बस एक जन का नाम याद आता है. सारा अरफीन खान. इस किरदार के लिए मैं तुम्हें चुनूंगी.’ इसपर सारा ने कुछ रिएक्ट नहीं किया और सिर्फ हां में सिर हिलाया.

ये एक्ट्रेस बनी थी सबसे पहले एकता कपूर के शो में नागिन

एकता कपूर का सुपरनैचुरल सीरियल नागिन सबसे पहले साल 2015 में टीवी पर शुरू हुआ था. इसमें मौनी रॉय ने लीड रोल निभाया था. नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश ने मुख्य भूमिका निभाई थी. वह बिग बॉस 15 की विनर रह चुकी है. दूसरी तरफ कई महीनों से नागिन 7 को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही थी. प्रियंका चाहर चौधरी, आयशा सिंह, सुम्बुल तौकीर खान सहित कई अन्य एक्ट्रेसेस के नाम सामने आए थे, लेकिन किसी को लेकर बात नहीं बनी.

Also Read- Viral News: सुपरनैचुरल शो नागिन 7 इस दिन होगा लॉन्च, क्या बिग बॉस फेम ये एक्ट्रेस बनेंगी अगली नागिन?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola