Viral News: सुपरनैचुरल शो नागिन 7 इस दिन होगा लॉन्च, क्या बिग बॉस फेम ये एक्ट्रेस बनेंगी अगली नागिन?

Updated:
विज्ञापन

Avinash Mishra in naagin 7

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पॉपुलर सीरियल नागिन 7 कब आएगा, इसका जवाब फैंस जानना चाहते हैं. एकता कपूर के शो का सबसे पहला सीजन साल 2015 में आया था. अब नागिन 7 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

विज्ञापन

Viral News: एकता कपूर का सुपरहिट सीरियल नागिन टीवी के लोकप्रिय शोज में से एक है. नागिन सीजन 1 का प्रीमियर 2015 में हुआ था और इसने दर्शकों के बीच जल्द ही लोकप्रियता हासिल कर ली. सीजन 1 मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी ने अहम भूमिका निभाया था. अब नागिन सीजन 7 का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

विज्ञापन

नागिन सीजन 7 कब आएगा

टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नागिन एक सुपरनैचुरल शो है. नागिन सीजन 7 जनवरी 2025 में लॉन्च हो सकता है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

कौन बनेगी एकता कपूर की नयी नागिन

सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में आने के बाद से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 में काम करेंगी. फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हो गए थे.

क्या सच में प्रियंका चाहर चौधरी बनेगी नागिन

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया कि वो नागिन नहीं बन रही है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें शो का कोई ऑफर नहीं मिला है. अब देखना है कि अगली नागिन कौन होगी. फैंस को इसके लिए इंतजार करना होगा.

नागिन 6 में कौन बनी थी नागिन

नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश ने लीड़ किरदार निभाया था. सीरियल हिट होने के साथ-साथ काफी लंबे समय तक टीवी पर चला था. इसमें सिम्बा नागपाल ने भी काम किया था. शो साल 12 फरवरी, 2022 से 9 जुलाई 2023 तक चला था.

क्या सुम्बुल तौकीर खान बनेगी अगली नागिन

नागिन 7 के लिए सुम्बुल तौकीर खान का भी नाम सामने आया था. हालांकि मेकर्स ने इसपर अभी तक चुप्पी बनाए हुए है. उन्होंने किसी भी नाम पर आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

Also Read- Naagin 7: गुम है किसी के प्यार की ‘सई’ को मिला बड़ा प्रोजेक्ट! एकता कपूर के इस शो में आएंगी नजर

Also Read- Naagin 7: सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ में अंकिता लोखंडे संग रोमांस नहीं करेंगे अभिषेक कुमार, कहा- ऐसा कुछ…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नागिन एक सुपरनैचुरल शो है. नागिन सीजन 7 जनवरी 2025 में लॉन्च हो सकता है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.