Munjya Box Office Collection Day 1: खौफनाक कहानी से मुंज्या ने खूब जमाई महफिल, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

Munjya OTT
Munjya Box Office Collection Day 1: शरवरी वाघ और अभय वर्मा स्टारर मुंज्या सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. दर्शकों को हॉरर कॉमेडी काफी पसंद आई. इधर क्रिटिक्स ने भी मूवी को काफी अच्छा रिव्यू दिया था. आइये जानते हैं ओपनिंग पर इसने कितने का कलेक्शन किया.
Munjya Box Office Collection Day 1: शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह स्टारर फिल्म मुंज्या 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. इसने ओपनिंग डे पर भी काफी अच्छा कलेक्शन किया है. हॉरर कॉमेडी ने ओपनिंग डे पर 3.75 करोड़ रुपये कमाए. शुक्रवार को हिंदी बेल्ट में फिल्म को कुल मिलाकर 21.49 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली. जहां सुबह के शो में 10 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी थी, वहीं शाम और रात के शो के दौरान यह बढ़कर क्रमश: 20 और 37 प्रतिशत से अधिक हो गई.
मुंज्या ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन
Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभय वर्मा, शारवरी वाघ, मोना सिंह स्टारर फिल्म ने पहले दिन करीब 3.75 करोड़ की कमाई की है. फैंस को हॉरर कॉमेडी फिल्म काफी आई है. वीकेंड में इसके और भी ज्यादा कमाई करने की उम्मीद है. ऐसा इसलिए क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर और भी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, तो दर्शक थियेटर्स में इसे ही एंजॉय करेंगे. बता दें कि भारतीय सिनेमा प्रेमियों के बीच हॉरर कॉमेडी हमेशा से एक पसंदीदा शैली रही है, और वे निश्चित रूप से मुंज्या को सिनेमाघरों में देखने का मौका नहीं चूकेंगे.
Also Read- Munjya Review: डर के साथ फुल ऑन एंटरटेनमेंट देगी मुंज्या… जानिये दर्शकों को कैसी लगी फिल्म
मुंज्या फिल्म के बारे में
मुंज्या एक हॉरर-कॉमेडी है, जो पुणे और कोंकण क्षेत्र पर आधारित है. आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित, मुंज्या मराठी लोककथाओं पर आधारित है. फिल्म में मोना सिंह, शरवरी, अभय वर्मा और सत्यराज हैं. मुंज्या इसी नाम के पौराणिक प्राणी की कहानी है, जो अभय द्वारा अभिनीत बिट्टू के जीवन में कहर बरपाता है. फिल्म में मोना ने पम्मी नाम की अकेली कामकाजी मां का किरदार निभाया है, जो बिट्टू को लेकर जरूरत से ज्यादा सुरक्षात्मक रहती है.
सनी कौशल ने फिल्म की तारीफ में कही थी ये बात
हाल ही में शरवरी वाघ के कथित बॉयफ्रेंड सनी कौशल ने फिल्म की तारीफ की. सनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “क्या शानदार फिल्म है! इस बारे में हर चीज का आनंद लिया… सर, यह पूरी तरह से एक जादू है. @वर्मा आप बिट्टू की तरह प्यारे और परफेक्ट हैं. @मोनासिंह मां, आपको देखकर खुशी हुई. आप जैसा कोई नहीं. @श्रावरी आप हर फ्रेम में चमकती हैं, खासकर नशे वाले सीन में… मैं जोर जोर से हंस रहा था. हॉरर और कॉमेडी का सही मिश्रण और प्यार में होने का क्या मतलब है.”
मोना सिंह ने मुंज्या को लेकर कही थी ये बात
एएनआई से बात करते हुए मोना ने हाल ही में फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं फिल्म में पम्मी का किरदार निभा रही हूं. अभय मेरे बेटे बिट्टू का किरदार निभा रहा है और मैं उसकी मां हूं, जो उसके प्रति काफी सख्त और प्यार करने वाली हूं. हमारी एक साथ यात्रा उतार-चढ़ाव से भरी है. इसमें बहुत कुछ है नाटक और फुल ऑन एंटरटेनमेंट फिल्म में मेरा किरदार बहुत मजेदार है, थोड़ा जोरदार और उग्र है, और यह कॉमेडी है, कुछ ऐसा जो मैंने पहले कभी नहीं किया है.”
Also Read- OTT पर मौजूद इन वेब सीरीज को बिल्कुल भी न करें मिस, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेंगे धमाकेदार ट्विस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










