बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी ने बेटी के जन्म पर लुटाया प्यार, बोलें-‘घर बरकत आई’

Updated:
विज्ञापन

मुनव्वर फारूकी, फोटो- इंस्टाग्राम

Munawar Faruqui: कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी दूसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी महजबीन ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. मुनव्वर ने अस्पताल से तस्वीरें तो शेयर की हैं, लेकिन नन्हीं परी का चेहरा छिपा कर रखा है.

विज्ञापन

Munawar Faruqui: मशहूर कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी के घर खुशियों ने दस्तक दी है. मुनव्वर और उनकी दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं. मुनव्वर ने खुद इंस्टाग्राम पर अस्पताल की कुछ भावुक तस्वीरें शेयर करके फैंस को यह गुड न्यूज दी. उन्होंने लिखा, “घर बरकत आई” और अपनी इस खुशी के लिए ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया.

विज्ञापन

सितारों ने दी बधाई और अस्पताल की भावुक तस्वीरें

मुनव्वर द्वारा साझा की गई तस्वीरों में वह अस्पताल के बिस्तर पर अपनी पत्नी महजबीन का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. एक अन्य फोटो में महजबीन अपनी बेटी को सीने से लगाए हुए दिख रही हैं हालांकि, मुनव्वर ने प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए अपनी पत्नी और बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है. इस खुशखबरी के बाद मनोरंजन जगत से उन्हें ढेरों बधाई मिल रही हैं. फराह खान, वरुण धवन, विशाल दडलानी और गौहर खान जैसे सितारों ने कमेंट कर नन्ही परी को आशीर्वाद दिया है.

यहां देखें पोस्ट

बेटे मिकाइल की वजह से की थी दूसरी शादी

मुनव्वर ने हाल ही में फराह खान के व्लॉग में बताया था कि उन्होंने महजबीन से शादी का फैसला अपने 7 साल के बेटे मिकाइल के लिए लिया था. मुनव्वर चाहते थे कि उनके बेटे को मां का प्यार और एक पूरा परिवार मिले. महजबीन की भी पहली शादी से एक बेटी है. अब मुनव्वर के परिवार में एक और नन्हा सदस्य जुड़ गया है, जिसे लेकर पूरा परिवार और उनके फैंस बेहद खुश हैं.

यह भी पढ़ें: जूही भट्ट संग सात फेरे लेंगे रणवीर अल्लाहबादिया? पलक तिवारी के सामने शादी पर दे दिया बड़ा हिंट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola