जूही भट्ट संग सात फेरे लेंगे रणवीर अल्लाहबादिया? पलक तिवारी के सामने शादी पर दे दिया बड़ा हिंट

Edited by Anushka Singh
Updated:
विज्ञापन

रणवीर अल्लाहबादिया, फोटो- इंस्टाग्राम

Ranveer Allahbadia: मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया जल्द ही जूही भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. पलक तिवारी के सामने रणवीर ने अपनी लाइफ प्लानिंग को लेकर एक ऐसा हिंट दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है.

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia: बियर बाइसेप्स के नाम से मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पिछले साल कानूनी विवादों और कंट्रोवर्सी में फंसने के बाद अब रणवीर की जिंदगी खुशियों की पटरी पर लौटती दिख रही है. हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा हिंट दिया है, जिससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनके घर जल्द ही शहनाइयां बज सकती हैं. दरअसल, एक इवेंट के दौरान रणवीर ने अपनी शादी के प्लान्स पर खुलकर बात की है.

पलक तिवारी के सवालों पर रणवीर का जवाब

हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया, एक्ट्रेस पलक तिवारी और कई अन्य सितारे दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचे थे. इस दौरान का एक वीडियो रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें पलक तिवारी उनसे कुछ दिलचस्प सवाल पूछती नजर आ रही हैं. जब पलक ने उनसे पूछा कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी किस बात से मिलती है, तो रणवीर ने मुस्कुराते हुए कहा, “शादी जैसे विषयों पर लोगों से चर्चा करना मुझे खुशी देता है”

‘मैं अपने दिमाग में शादीशुदा हूं’ – रणवीर

रणवीर ने केवल शादी की चर्चा ही नहीं की, बल्कि अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड जूही भट्ट की तारीफों के पुल भी बांधे. उन्होंने बताया कि जूही ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में बहुत मदद की है. शादी के सवाल पर उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा, “मैं अपने दिमाग में पहले ही शादीशुदा हूं” रणवीर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके और जूही की शादी की खबरें तेज हो गई हैं.

कौन हैं रणवीर की लेडी लव जूही भट्ट?

रणवीर अल्लाहबादिया का नाम लंबे समय से जूही भट्ट के साथ जोड़ा जा रहा है. जूही उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं और खुद एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वह फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती हैं. कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकीं जूही अपनी डांस रील्स और स्टाइलिश अंदाज के लिए युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं.

पुरानी कंट्रोवर्सी को पीछे छोड़ बढ़े आगे

बता दें कि पिछला साल रणवीर के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था. यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में समय रैना के साथ एक मजाक को लेकर वह कानूनी पचड़ों में फंस गए थे. पुलिस केस और कोर्ट की फटकार के बाद उन्होंने माफी मांगकर उस टॉपिक को बंद किया था. अब रणवीर पूरी तरह से अपने काम और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत पर ध्यान दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रामायण में रावण बने यश ने फिल्म की कहानी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी संस्कृति का हिस्सा

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola