Munawar Fauqui हॉस्पिटल में एडमिट, अस्पताल के बिस्तर पर बेसुध लेटे दिखे स्टैंडअप कॉमेडियन, फैंस बोले- दुआ कर रहे

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 May 2024 9:23 AM

विज्ञापन

Munawar Faruqui

बिग बॉस 17 फेम मुनव्वर फारुकी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है. मुनव्वर किस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए है, इसके बारे में पता नहीं चला है. फिलहाल फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

विज्ञापन

बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी के फैंस के लिए बुरी खबर है. मुनव्वर अस्पताल में भर्ती है. स्टैंडअप कॉमेडियन की खराब तबीयत के बारे में उनके दोस्त ने जानकारी दी. जिसके बाद फैंस उनके हेल्थ को लेकर परेशान हो गए. उनके दोस्त ने उनकी एक तसवीर शेयर की, जिसमें मुनव्वर अस्पताल के बेड पर लेटे दिखे. बता दें कि पिछले महीने ही मुनव्वर को अस्पताल से छुट्टी मिली थी. एक बार उनके हॉस्पिटल में एडमिट होने की वजह से फैंस परेशान हो गए. हालांकि उनके अस्पताल में भर्ती होने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.


मुनव्वर फारुकी हॉस्पिटल में एडमिट
मुनव्वर फारुकी के दोस्त नितिन मेंघानी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टैंडअप कॉमेडियन की फोटो शेयर की है. तसवीर में मुनव्वर के हाथ में ड्रिप लगा हुआ है. उनके दोस्त ने लिखा, “मेरे भाई मुनव्वर के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं.” उनका ये पोस्ट विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वहीं, रिंकू धवन ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “जल्द ठीक हो जाओ.” बता दें कि रिंकू, बिग बॉस 17 में मुनव्वर के साथ थी.

Munawar Faruqui: इस वजह से पुलिस ने मुनव्वर फारुकी को लिया हिरासत में, जानें पूरा मामला

Elvish Yadav: एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर मुनव्वर फारूकी ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कह दी बड़ी बात


यूजर्स कर रहे उनके जल्द ठीक होने की कामना
यूजर्स भी मुनव्वर फारुकी के ठीक होने की कामना कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अल्लाह आपको बहुत जल्द से जल्द सही करें. एक यूजर ने लिखा, पहले से ही ब्लेस्ड है ये बंदा कुछ नहीं होगा इसे. गौरतलब है कि मुनव्वर बिग बॉस 17 के विनर है. कुछ समय पहले वो म्यूजिक वीडियो ‘हल्की-हल्की सी’ में नजर आए थे और उनके साथ हिना खान थी. वहीं, इस साल मुंबई में एक हुक्का पार्लर पर छापेमारी के दौरान 14 अन्य लोगों के साथ मुनव्वर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था. हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें जाने दिया क्योंकि उनके खिलाफ लगाई गई धाराएं जमानती थीं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola