Mukhbir-The Story of a Spy रिलीज के लिए तैयार, इस ओटीटी पर देख सकेंगे दर्शक
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Oct 2022 6:58 PM
मुखबिर; द स्टोरी ऑफ ए स्पाइ, ए सीरीज बाय शिवम नायर, जी-5 का महत्वाकांक्षी वेब सीरीज, इसी माह OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. जी-5 ने इसका पोस्टर जारी कर दिया है. रॉ के अधिकारी मलय कृष्णा धर के नावेल मिशन टू पाकिस्तान पर आधारित ये वेब सीरीज शो रनर और निर्देशक शिवम नायर की परिकल्पना है.
मुखबिर; द स्टोरी ऑफ ए स्पाइ, ए सीरीज बाय शिवम नायर, जी-5 का महत्वाकांक्षी वेब सीरीज, इसी माह OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. जी-5 ने इसका पोस्टर जारी कर दिया है. रॉ के अधिकारी मलय कृष्णा धर के नावेल मिशन टू पाकिस्तान पर आधारित ये वेब सीरीज शो रनर और निर्देशक शिवम नायर की परिकल्पना है.
सीरीज का निर्देशन शिवम नायर और जयप्रद देसाई ने किया है. कहानी का बैकग्राउंड 1965 की भारत-पाक लड़ाई है. जिसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना चाहता है. इस लड़ाई में भारत की जीत हुई थी और पाकिस्तान के कश्मीर के हथियाने के मंसूबों पर पानी फिर गया था. पांच माह चले इस युद्ध में भारत की जीत का श्रेय आमतौर भारत के जांबाज सैनिकों को दिया जाता रहा है. लेकिन इस युद्ध में भारत के मुखबिरों की भी खास भूमिका थी. मुखबिर; द स्टोरी ऑफ ए स्पाइ सीरीज इन्हीं में से एक मुखबिर की कहानी है. जिसके न रहने पर शायद इस युद्ध को नहीं जीता जा सकता था. और कश्मीर भारत के हाथ से निकल सकता था.
निर्देशक शिवम नायर ने बताया कि ये मुखबिर इस लड़ाई के रियल हीरो थे जिन्हें देश आजतक नहीं जानता. सीरीज में बताया गया है कि कैसे इस लड़ाई में सीविलियन को स्पाई बनाकर बनाकर पाकिस्तान भेजा गया और कैसे उनसे मिले इंफार्मेशन की बुनियाद पर भारतीय सेना ने इस युद्ध को जीतने के स्ट्रेटेजी बनायी. जिससे जीत के रास्ते आसान हुए.
चैनल की क्रिएटिव हेड प्रगति देशमुख की पहल पर बनी और विक्टर टैंगो एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ये सीरीज 8 एपिसोड में है. जी-5 की ओर कहा गया है कि ये सीरीज बिना किसी उत्सव और शोरशराबे के उन गुमनाम नायकों को चैनल की ओर से श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया. जो लौट कर कभी घर नहीं आये. और जिन्होंने भारत-पाक लड़ाई की दिशा ही बदल दी.
‘मुखबिर: द स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ की कहानी हमारे देश के एक भारतीय गुप्त एजेंट के इर्द-गिर्द घूमेगी. यह एजेंट हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में रहकर देश के लिए सीक्रेट जानकारी हासिल करता है. 60 के दशक में हुई सत्य ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित होगी. सीरीज में एजेंट अपनी राह में आने वाली सारी परेशानियों का डटकर सामना करता है और हमेशा कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहता है. पोस्ट में साझा किए गए टीजर में एक मेज पर नक्शे दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में एक आवाज सुनाई दे रही है. इसके साथ ही एक व्यक्ति का चेहरा भी दिख रहा है, जिसे भारत का एक गुप्त एजेंट बताया जा रहा है.
जब से ‘मुखबिर: द स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ का एलान हुआ है तभी से फैंस उनकी इस वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं. वीडियो को देखने के बाद फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा हैं. वीडियो ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है और उम्मीद है कि ये वेब सीरीज भी तहलका मचा देगी जिसे देखने के लिए फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










