ePaper

Saiyaara की हाइप बनाने के लिए मेकर्स ने इनफ्लूएंसर्स से कराया PR स्टंट? बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी ने किया बड़ा खुलासा

Updated at : 07 Nov 2025 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
Saiyaara

मृदुल तिवारी ने सैयारा के मेकर्स के खोले राज

Saiyaara: ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में मृदुल तिवारी ने फिल्म 'सैयारा' के मेकर्स की पोल खोल दी है. उन्होंने बताया कि जो लोग फिल्म देखकर इमोशनल हो रहे थे वो इन्फ्लुएंसर्स थे, जिन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया था. अशनूर कौर ने भी इस बात का समर्थन करते हुए इसे एक “PR स्टंट” बताया.

विज्ञापन

Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ 329.2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और वर्ल्डवाइड 569.75 करोड़ रुपये बटोरे. 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म के बाद सोशल मीडिया पर एक अजीब ट्रेंड शुरू हुआ था, जिसमें लोग थिएटर के अंदर रोते, चिल्लाते और इमोशनल होते नजर आ रहे थे. इन वीडियोज ने इतना हाइप क्रिएट किया कि हर कोई ‘सैयारा’ देखने पहुंच गया. लेकिन अब इस हाइप के पीछे की सच्चाई सामने आ गई है.

मृदुल ने खोली मेकर्स की पोल

‘बिग बॉस 19’ एक एपिसोड में गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी और अशनूर कौर फिल्म के बारे में बात करते दिखे. गौरव ने कहा, “मैंने ‘सैयारा’ नहीं देखी, लेकिन वीडियोज देखकर लगा कि लोग बहुत रो रहे हैं, कपड़े फाड़ रहे हैं… इतनी इमोशनल फिल्म है क्या?” इस पर मृदुल तिवारी ने हंसते हुए कहा, “भाई कुछ भी नहीं! ये सब तो इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स से करवाया गया था. उनको कहा गया था कि जाओ और थिएटर में रोने का नाटक करो.” यह सुनकर गौरव दंग रह गए और बोले, “क्या बात कर रहा है?” 

ये सब PR स्टंट था…

इसके बाद अशनूर कौर भी बातचीत में शामिल हुई और उन्होंने साफ कहा, “हां, ये सब PR स्टंट था.” जब गौरव ने पूछा कि “फिल्म कैसी थी?”, तो अशनूर ने कहा, “ठीक है, एक बार देख सकते हैं, लेकिन इतनी भी इमोशनल नहीं कि लोग दहाड़ें मारकर रो पड़ें.” गौरव ने फिर कहा, “फिर भी फिल्म ने तो बहुत कमाई कर ली.” जिस पर सबने हंसते हुए कहा कि “हाइप ही ऐसी बना दी गई थी.” अब इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों के मजेदार रिएक्शन आने लगे हैं. 

फैंस के रिएक्शंस

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “वाह! इन्फ्लुएंसर्स को रोने के पैसे दिए गए और मैं तो हर सोमवार अपने बॉस को देखकर फ्री में रो लेता हूं.” दूसरे ने मजाक में कहा, “अच्छा हुआ मैंने ये फिल्म नहीं देखी, नहीं तो नकली आंसुओं के साथ टिकट का पैसा भी चला जाता.” फिल्म ‘सैयारा’ की कहानी लोगों को पसंद आई थी, लेकिन अब इस PR स्टंट की खबर ने मेकर्स पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Masti 4 Trailer Out: लव वीजा लेकर सिनेमाघरों में लौटी अमर, मीत और प्रेम की तिकड़ी, रिलीज हुआ ‘मस्ती 4’ का शानदार ट्रेलर

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: घर में नॉमिनेशन को लेकर मचा हंगामा, इन 5 सदस्यों पर लटक रही एविक्शन की तलवार

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola