Ufff Yeh Siyapaa Review: मस्ती, म्यूजिक और बिन बोले ह्यूमर के जादू से भरपूर ‘उफ्फ ये सियापा’ फिल्म अब हुई रिलीज!

Updated:
विज्ञापन
Ufff Yeh Siyapaa Review

उफ्फ ये सियापा’ फिल्म रिव्यू . Photo Source: Instagram

Ufff Yeh Siyapaa Review: सोहम शाह, नुसरत भरुचा और नोरा फतेही स्टारर यह फिल्म बिना डायलॉग्स के भी गुदगुदाने और एंटरटेन करने में कामयाब होती है. पढ़ें पूरा रिव्यू.

विज्ञापन

फिल्म- उफ्फ ये सियापा
निर्देशक- जी. अशोक
कलाकार – नुसरत भरूचा, नोरा फतेही, सोहम शाह
रेटिंग्स- 4 स्टार्स

Ufff Yeh Siyapaa Review: उफ्फ ये सियापा बिना बोले अपनी कहानी बयान करने वाली एक अनोखी फिल्म है. फिल्म की कास्ट द्वारा की गई कमाल की परफॉर्मेंस, शानदार डायरेक्शन और ए. आर. रहमान के गाने दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखते हैं. कहना होगा कि यह ऐसा मनोरंजन है जो शायद ही देखने मिलता है.

कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो, यह एक आम इंसान यानी सोहम शाह के किरदार केसरी लाल सिंह की कहानी है, जिसकी जिंदगी सिर्फ एक छोटी सी गलतफहमी की वजह से उथलपुथल हो जाती है.

दमदार परफॉर्मेंस

बता दें कि बिना कुछ बोले सिर्फ अपनी एक्टिंग और एक्सप्रेशन से ही सोहम शाह ने एक बार फिर दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है. उनकी परफॉर्मेंस ऐसी है जिसे उन्होंने किरदार को निभाया ही नहीं बल्कि उसे जिया है. मानो या न मानो, सोहम शाह वही शख्स हैं जिन्होंने तुम्बाड और क्रेजी जैसी थ्रिलर फिल्में दी हैं.वहीं अब वह किसी प्रो की तरह ह्यूमर का तड़का लगा रहे हैं.

दूसरी तरफ, नुसरत भरुचा अपने किरदार पुष्पा के रूप में पूरी तरह से डूबी हुईं हैं और इस तरह से उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से छाप छोड़ी है. जहां हमने उन्हें ज्यादातर पहले कई ग्लैमर्स और इंटेंस रोल्स में देखा है, वहीं अब वह कॉमेडी में भी कमाल दिखाती नजर आ रही हैं. उनका रोल चुनौतीपूर्ण है, जो दो अलग हालातों से गुजरते हुए कहानी में ट्विस्ट लाता है.

कामिनी के रूप में नोरा फतेही ने अपनी ग्लैमरस अदाओं से फिल्म में एक अलग ही रंग भर दिया है. उन्होंने अपनी भूमिका खूबसूरती निभाई है और हमेशा की तरह सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं.

शारिब हाशमी भी फिल्म में गुंगरा के किरदार में अपनी मौजूदगी दर्ज करने में कामयाब रहे हैं. इसके अलावा नुसरत के ऑपोजिट उन्हें देखना भी दिलचस्प है. इसके बाद शुरू होता है एक बेतुके लेकिन मज़ेदार और डार्क कॉमिक का सिलसिला, जो बिना एक भी शब्द बोले सामने आता है.

निर्देशन और म्यूजिक

‘उफ्फ ये सियापा’ को जी. अशोक ने लिखा और डायरेक्ट किया है. जबकि लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसे प्रोड्यूस किया है. कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म आपको उथलपुथल और लगातार आते ट्विस्ट और टर्न्स के बीच बिना कुछ बोले मजा लेना सिखाती है.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola