Me No Pause Me Play Review: पास या फेल? भारत की पहली मेनोपॉज फिल्म, काम्या पंजाबी की दमदार एक्टिंग को मिले इतने स्टार

मी नो पॉज मी प्ले रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम
Me No Pause Me Play Review: भारत की पहली मेनोपॉज पर आधारित फिल्म ‘Me No Pause Me Play’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. काम्या पंजाबी की जबरदस्त परफॉर्मेंस और कहानी को कितने स्टार्स मिले, आइए बताते हैं.
Me No Pause Me Play Review: भारत की पहली मेनोपॉज पर आधारित फीचर फिल्म ‘मी नो पॉज मी प्ले’ अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसने रिलीज के साथ ही एक नया इतिहास रच दिया है. समाज के उस दौर पर बात करना, जिसे अक्सर छुपाया जाता है, यह फिल्म बड़ी हिम्मत और संवेदनशीलता के साथ सामने लाती है. निर्माता मनोज कुमार शर्मा और निर्देशक समर के मुखर्जी ने इस विषय को न सिर्फ समझदारी से पेश किया, बल्कि इसे दर्शकों तक भावनात्मक रूप में पहुंचाया है. फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से 3.5 स्टार मिले हैं.
कहानी का सार- संघर्ष, रिश्ते और नई उम्मीद
कहानी डॉली खन्ना (काम्या पंजाबी) के इर्द–गिर्द घूमती है, जो मेनोपॉज के शारीरिक और मानसिक उतार-चढ़ाव से जूझ रही हैं. इस बीच उनके पति रजत खन्ना (मनोज कुमार शर्मा) से रिश्ते भी टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं.
इसी मुश्किल वक्त में डॉली की जिंदगी में आती हैं डॉ. जसमोना (दीपशिखा नागपाल), जो सिर्फ डॉक्टर ही नहीं बल्कि उनकी लाइफ को दिशा देने वाली ताकत बन जाती हैं. रिश्तों, गलतफहमियों और आत्मखोज की यह कहानी दर्शकों को पूरी फिल्म पकड़े रखती है.
शानदार स्टार कास्ट
- काम्या पंजाबी – डॉली का किरदार पूरी शक्ति, दर्द और संवेदनशीलता के साथ निभाया.
- दीपशिखा नागपाल – फिल्म की असली रीढ़, कम्पैशन और पॉजिटिव एनर्जी से भरा किरदार.
- मनोज कुमार शर्मा – पति के रोल में सहज, वास्तविक और रिलेटेबल परफॉर्मेंस.
सहायक भूमिकाओं में अमन वर्मा, करण छाबड़ा और स्तुति विंकले ने फिल्म में दम भरा. संगीतकार संतोष पुरी और शिवांग माथुर द्वारा दिया गया संगीत कहानी को और इमोशनल बनाता है.
एक्टिंग और निर्देशन – दमदार और इमोशनल
काम्या पंजाबी ने डॉली के भीतर छिपे डर, टूटन, गुस्से और उम्मीद को इतनी सच्चाई से निभाया है कि कई महिलाएं खुद को उस किरदार में देख सकती हैं. दीपशिखा नागपाल की स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म में ऊर्जा भरती है.
निर्देशक समर के मुखर्जी ने इस विषय को मनोरंजन की हल्की परत के साथ संवेदनशील रूप में संभाला है. उनकी डायरेक्शन फिल्म को संदेशात्मक और देखने योग्य बनाती है.
मेनोपॉज पर निर्देशक और निर्माता का रिएक्शन
निर्देशक समर के मुखर्जी का कहना है, “मेनोपॉज पर बात करने से लोग आज भी झिझकते हैं. यह फिल्म उसी झिझक को तोड़ने की शुरुआत है.”
निर्माता मनोज कुमार शर्मा ने कहा, “काम्या पंजाबी की वजह से यह फिल्म इस रूप में बन पाई. यह फिल्म महिलाओं को सशक्त बनाएगी.”
निष्कर्ष – ‘Me No Pause Me Play’ सिर्फ फिल्म नहीं, एक पहल
यह फिल्म संवेदनशील, प्रभावशाली और सामाजिक तौर पर बेहद जरूरी है. काम्या पंजाबी की शानदार एक्टिंग और साहसिक विषय इसे एक मस्ट-वॉच बनाते हैं.
रेटिंग: 3.5/5
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










