ePaper

मौनी रॉय ने शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, यूजर ने कमेंट में लिखा आप तो होश उड़ा देती हैं...

Updated at : 05 Apr 2021 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
मौनी रॉय ने शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस में कराया बोल्ड फोटोशूट, यूजर ने कमेंट में लिखा आप तो होश उड़ा देती हैं...

mouni roy bold photoshoot in short dress naagin shivanya hot photo viral on social media fans says hosh uda deti ho bud : एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy)हमेशा अपनी तसवीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्होंने टीवी से फिल्मों में डेब्यू किया है. वो अपनी एक्टिंग से लगातार लोगों का दिल जीत रही है.

विज्ञापन

Mouni Roy Bold Photoshoot : एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy)हमेशा अपनी तसवीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्होंने टीवी से फिल्मों में डेब्यू किया है. वो अपनी एक्टिंग से लगातार लोगों का दिल जीत रही है. मौनी रॉय सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तसवीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. अब उनकी कुछ तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. उनकी तसवीरों पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

इन तसवीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, पिछले साल ने मुझे एक अहम् स्थान दिया. तसवीरों में मौनी रॉय ब्लैक कलर के शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं. वो ओपन हेयर में बेहद खूबसूरत और हॉट लग रही हैं. उन्होंने हाईहिल्स पहने हैं. उन्होंने आंखों पर गहरा मेकअप किया है जो उनकी खूबसूरती को और निखार रहा है. इन तसवीरों को अबतक 271, 986 व्यूज मिल चुके हैं जो बढ़ता ही जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/CNPH5VFhQa9/
https://www.instagram.com/p/CNPn7BHhit8/

इस तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, मैम आप तो होश ही उड़ा देती हो. एक और यूजर ने लिखा, क्यूट और खूबसूरत मॉडल. एक और यूजर ने लिखा, आपको फिगर कातिलाना है. एक और यूजर ने लिखा, तुमने देखें होंगे हजारों ख्वाब , मैंने तो बस तुम्हें देखा हैं. एक और यूजर ने लिखा, प्लीज मैम एक बार रिप्लाई कर दो. इस तसवीर पर लोग आग और दिल वाला इमोजी भी जमकर शेयर कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CNPn8bsBcxm/

बता दें कि, मौनी रॉय एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ साथ कथक डांसर और पूर्व मॉडल भी हैं. साल 2004 में, वो फिल्म रन में एक छोटे से रोल में नजर आई थीं. जिसके बाद उन्होंने डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत करनी पड़ी. इसे शो का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला.

Also Read: कपिल शर्मा ने बेटे के नाम का किया खुलासा, सिंगर नीति मोहन के इस सवाल का जवाब

मौनी रॉय ने साल 2011 में पौराणिक शो देवों के देव … महादेव से खासा सुर्खियां बटोरीं. इसके बाद वो कई सीरियल्स में सहायक भूमिकाओं में नजर आईं. उन्होंने खुद को टीवी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और सबसे अधिक कमानेवाली अभिनेत्रियों में स्थापित किया. उन्होंने एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन में से भी खूब तारीफें बटोरीं, उन्होंने शिवन्या का किरदार निभाया था. वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड, रोमियो अकबर वॉल्टर और मेड इन चाइना जैसी फिल्मों में काम चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola