Monalisa Dance Video: स्टेज पर छाई मोनालिसा, ऐसा धमाकेदार डांस किया कि देखते ही रह गए लोग, भीड़ में मच गया हल्ला

Monalisa Dance Video: महाशिवरात्रि के मौके पर मोनालिसा नेपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के पहुंची थी. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टेज पर कमाल का डांस करती दिखी. उनके वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Viral Video: महाकुंभ मेला से चर्चा में आई मोनालिसा भोसले को आज कौन नहीं जानता. मोनालिसा को हर कोई महाकुंभ की वायरल गर्ल के नाम से जानते हैं. 16 साल की लड़की अपनी सादगी, खूबसूरत आंखों की वजह से रातों-रात सुर्खियों में आ गई. महाकुंभ में वह माला बेचने गई थी और उसके बाद से उनकी जिंदगी ही बदल गई. फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में काम करने का मौका दिया. फिल्म में काम करने से पहले उन्हें मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह ‘बेबी सोना कहने का…’ सॉन्ग पर जबरदस्त डांस कर रही है. महाशिवरात्रि के मौके पर वह नेपाल गई थी, जहां उन्हें एक कार्यक्रम में बतौर गेस्ट बुलाया गया था. इस दौरान स्टेज पर उन्होंने कमाल का डांस किया. उनका डांस देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. डांस शुरू करने से पहले मोनालिसा ने वहां मौजूद भीड़ से आई लव यू कहा. उस दौरान उनके साथ सनोज मिश्रा भी थे. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, शाबाश मोनालिसा. एक यूजर ने लिखा, आप कामयाबी को छू लो.
Prabhat Khabar Ki Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए