Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के कार्तिक बनने जा रहे हैं दूल्हा? Mohsin Khan ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Jun 2025 9:40 AM
Mohsin Khan On Wedding Rumours
Mohsin Khan On Wedding Rumours: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक का किरदार निभाने वाले मोहसिन खान ने अपनी शादी की काफी वक्त से चल रही अफवाहों पर एक इंस्टा पोस्ट करते हुए सफाई दी है. इसके अलावा एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता बनने की इच्छा भी जाहिर की.
Mohsin Khan On Wedding Rumours: टीवी इंडस्ट्री के हैंडसम और पॉपुलर एक्टर्स में से एक, मोहसिन खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनकी शादी की अफवाहें हैं. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक के रोल से फेमस हुए मोहसिन खान को लेकर हाल ही में खबरें थीं कि वह इंडस्ट्री से बाहर की किसी लड़की से शादी करने वाले हैं. लेकिन अब खुद मोहसिन ने इन रूमर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक क्लियर स्टेटमेंट जारी किया है.
फर्जी खबर पर मोहसिन का जवाब
मोहसिन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, “फर्जी खबर भाई.” उन्होंने मीडिया हाउसेस से अपील की कि वे कोई भी खबर छापने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर करें.
क्या जल्द शादी करेंगे मोहसिन?
हालांकि, एक इंटरव्यू में मोहसिन ने ये जरूर माना था कि वे सिंगल हैं लेकिन शादी को लेकर उनका परिवार रिश्ता ढूंढ रहा है. उन्होंने कहा था, “मैं सिंगल हूं और जल्द ही शादी करूंगा. मुझे अरेंज मैरिज से कोई दिक्कत नहीं है.” एक्टर ने आगे कहा, “मेरा परिवार रिश्ते की तलाश कर रहा है. मुझे अरेंज मैरिज से कोई दिक्कत नहीं है. अगले साल तक मैं शादी कर लूंगा. मुझे भी लगता है कि मेरी उम्र हो गई है.”
उन्होंने यहां तक पिता बनने की ख्वाहिश जाहिर करते हुए कहा, “मैं अपने बच्चे चाहता हूं. मेरा विश्वास करो, मैं एक हैंड्स-ऑन पिता बनूंगा.”
शिवांगी जोशी संग रिलेशन की चर्चाएं
मोहसिन का नाम अक्सर उनकी को-एक्ट्रेस शिवांगी जोशी से जोड़ा जाता रहा है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त रही है, जिसकी वजह से फैंस अक्सर उन्हें रियल लाइफ कपल मानने लगे थे. हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया.
मोहसिन खान वर्क फ्रंट
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से बाहर निकलने के बाद से मोहसिन किसी डेली सोप में नजर नहीं आए हैं. उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियो जरूर किए हैं, लेकिन कोई नया बड़ा एक्टिंग प्रोजेक्ट फिलहाल उनके पास नहीं है.
यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 69: 69वें दिन ‘जाट’ की हालत फुस्स, सनी देओल की फिल्म लाखों में सिमटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










