बिग बॉस 13 की इस हसीना पर आया Mohammed Siraj का दिल, नेटिजन्स बोले- डेट कर रहे..
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Nov 2024 12:28 PM
Mohammed Siraj Mahira Khan: बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा ने ब्लैक सूट में अपनी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. अब लगता है कि मोहम्मद सिराज उनके फैन हो गए हैं. इसलिए तो क्रिकेटर ने एक्ट्रेस की फोटोज को लाइक किया.
Mohammed Siraj Mahira Khan: बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा अपनी ग्लैमरस अदाओं से लाइमलाइट में बनी रहती है. हाल ही में उनका पारस छाबड़ा संग ब्रेकअप हुआ था. जिसके बाद से वह सिंगल है. एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी सिजलिंग फोटोज शेयर करती हैं, जो मिनटों में वायरल हो जाती है और फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट करते हैं. अब लगता है कि क्रिकेटर मोहम्मद सिराज उनके फैन हो गए हैं.
माहिरा शर्मा की फोटो को मोहम्मद सिराज ने किया लाइक
दरअसल माहिरा शर्मा ने ब्लैक सूट पहने अपनी कुछ फोटोज शेयर की. इसमें एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में कहर ढा रही हैं. इन तसवीर को क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने लाइक किया. जिसके बाद फैंस स्टार्स की डेटिंग पर बात कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”माहिरा की तसवीर को सिराज भाई ने लाइक किया… क्या दोनों डेट कर रहे हैं.” दूसरे यूजर ने लिखा, ”माहिरा के फैन क्रिकेटर भी हो गए हैं क्या.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”सिराज भाई ने फोटो क्यों लाइक किया… दोनों डेट कर रहे हैं क्या.”

पारस छाबड़ा को डेट करती थी माहिरा शर्मा
माहिरा शर्मा पहले पारस छाबड़ा को डेट कर रही थीं. दोनों पहली बार बिग बॉस 13 के घर में मिले और एक-दूसरे से प्यार करने लगे. हालांकि, 2023 में वे अलग हो गए, जब माहिरा ने पारस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. बाद में, पारस ने भी अपने ब्रेकअप की पुष्टि की और ईटाइम्स को बताया, ”हां, हम एक हफ्ते से अधिक समय से छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई के बाद एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन ऐसे झगड़े तो हमारी हमेशा होती रहती हैं, तब भी जब हम बिग बॉस के घर के अंदर थे. मैंने कभी नहीं सोचा था कि इससे ब्रेकअप हो जाएगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










