Mirzapur 3 से लेकर Gullak 4 तक, इन वेब सीरीज का सबको है बेसब्री से इंतजार, आज ही कर लें वॉच लिस्ट में शामिल
Published by : Ashish Lata Updated At : 23 May 2024 5:36 PM
web series
Web Series: दर्शक अपनी पसंदीदा वेब सीरीज के सीक्वल के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जिसमें पंचायत 3 से लेकर मिर्जापुर 3 और गुल्लक 4 शामिल है. आपको इस सीरीज में ड्रामा के साथ ढेर सारा एंटरटेनमेंट मिलेगा.
Web Series: साल 2024 में कई धमाकेदार वेब सीरीज के सीक्वल रिलीज होने जा रहे हैं. जिसमें पंचायत 3 से लेकर मिर्जापुर 3 और गुल्लक 4 शामिल है. इन सीरीज के पहले पार्ट काफी पॉपुलर हुए थे और अब फैंस तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

गुल्लक सीजन 4
गुल्लक सीज़न 4 एक टीवीएफ रचना है, जिसका निर्माण अरुणाभ कुमार ने किया है. इस बार की कहानी अमन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलत रास्ते पर चला जाता है. वेब सीरीज 7 जून को सोनी लिव पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है. गुल्लक के निर्माताओं ने वादा किया है कि आने वाला सीजन हंसी से भरपूर होगा.

पंचायत सीजन 3
जितेंद्र कुमार की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत सीजन 3 हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरीज प्राइम वीडियो पर 28 मई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बार कहानी राजनीति के इर्द-गिर्द होगा, जो आपको सीख के साथ-साथ खूब हंसाएगा भी.
Also Read- Panchayat 3: नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है पंचायत 3 का धांसू ट्रेलर, इन दिन ओटीटी पर देगी दस्तक

मिर्जापुर 3
मिर्जापुर सीजन 3 सबसे मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक हैं. ये सीरीज इसी साल रिलीज होगी. हालांकि मेकर्स ने अभी तक डेट अनाउंस नहीं किया है. पंकज त्रिपाठी और अली फजल की जोड़ी दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेगी.
Also Read- हनुमान चालीसा पढ़ने पर मजबूर कर देंगी OTT की ये 5 वेब सीरीज, कॉन्ज्यूरिंग-एनाबेला भी इसके आगे फेल

आश्रम 4
बाबा निराला बने बॉबी देओल की एक्टिंग को कौन ही भूल सकता है. इस वेब सीरीज ने दर्शकों को अंत तक स्क्रीन से बांधे रखा. इसके पिछले तीन सीजन काफी हिट हुए थे, अब चौथा सीजन कब रिलीज होगी, इसकी अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

स्कैम 3
हंसल मेहता स्कैम 1992 और स्कैम 2003 की पॉपुलैरिटी के बाद अब स्कैम सीरीज के तीसरे सीजन के साथ वापस आ गए हैं. . ये सीरीज सोनी लिव पर रिलीज होगी. हालांकि रिलीज डेट फिलहाल अनाउंस नहीं की गई है.

क्रिमिनल जस्टिस 4
पंकज त्रिपाठी एक बार फिर वकील माधव मिश्रा बनकर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए वापस आ गए हैं. बीते दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी+हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिमिनल जस्टिस 4 का टीजर जारी किया, जिसमें पंकज त्रिपाठी कोर्ट में लड़ रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










