Mirzapur 2 Release Date: इंतजार खत्म, इस दिन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी 'मिर्जापुर 2', पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

mirzapur 2 realease amazon prime video on 23 october 2020, mirzapur season 2 latest update know social media reaction: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवटेड वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है. फैंस को उनके इस सवाल का जवाब मिल गया है कि मिर्जापुर का दूसरा सीज़न कब आएगा. अमेजन प्राइम वीडियो ने एक दमदार टीजर जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि 'मिर्ज़ापुर 2' 24 अक्टूबर को रिलीज होनेवाली है.
Mirzapur 2 Release Date: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवटेड वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है. फैंस को उनके इस सवाल का जवाब मिल गया है कि मिर्जापुर का दूसरा सीज़न कब आएगा. अमेजन प्राइम वीडियो ने एक दमदार टीजर जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि ‘मिर्ज़ापुर 2’ 24 अक्टूबर को रिलीज होनेवाली है. सोशल मीडिया पर यह टीजर तेजी से वायरल हो रहा है.
दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं…
वीडियो मे इसमें गूड्डू पंडित के चरित्र का नरेशन हैं. वह कहते हैं- दुनिया में दो किस्म के लोग होते हैं. ज़िंदा और मुर्दा और फिर होते हैं घायल. हमसे सब छीन लिए और हमें जिंदा छोड़ दिए. गलती किए.’ इसके साथ मिर्जापुरी की डेट की घोषणा की गई है. मिर्ज़ापुर की टोन भी सुनने को मिलती है.
पंकज त्रिपाठी और अली फजल
अमेज़न प्राइम वीडियो की इस सीरीज़ में पंकज त्रिपाठी और अली फजल लीड रोल में हैं. पंकज त्रिपाठी ने अपने कालीन भइया के किरदार से सबका दिल जीता हैं. वहीं अली फजल गूड्डू पंडित के किरदार में लोगों के दिल में बस गये हैं. दोनों के किरदार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस सीरीज ने लोगों के बीच उत्सुकता जगाई है. पिछले सीजन में मुन्ना त्रिपाठी का किरदार दिव्येंदु शर्मा और बीना त्रिपाठी का किरदार रसिका दुग्गल ने निभाया था.
रोमांचकारी और अनकही कहानी
एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कहा, “एक्सेल एंटरटेनमेंट को लगातार नए विचारों के लिए असीम प्यार मिला है. “मिर्जापुर उस प्रयास में एक कदम था. यह केवल दर्शकों के लिए सोच की सीमाओं को तोड़ने के बारे में नहीं था, बल्कि कंटेंट निर्माताओं के रूप में खुद के लिए भी था. प्रामाणिकता को खोए बिना भारत के भीतरी इलाकों से रोमांचकारी और अनकही कहानियों को लाना हमारी सबसे बड़ी जीत रही है. न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में से मिर्जापुर सीज़न 1 को प्रशंसा मिली है, जो कि सौभाग्य है. यह एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़ॅन प्राइम वीडियो को शो के दूसरे सीज़न के साथ गति को जारी रखने के लिए प्रेरित करता है. ”
सीज़न 2 के साथ मिर्जापुर का कुनबा बड़ा हो जाता है लेकिन नियम समान रहते हैं! पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्यांन्दु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, हर्षिता शेखर गौड़, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे कलाकारों के इस एक्शन से भरपूर श्रृंखला में लौटने साथ स्टाइलिश व असभ्य दुनिया जहां अपराध, ड्रग्स और हिंसा शासन और जीवित रहने के लिए लड़ने की जरूरत है की यात्र के लिए तैयार हो जायें.
Posted By: Budhmani Minj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




