Megha Barsenge Twist: इस पुराने किरदार की शो में हुई फिर से वापसी, मेघा- अर्जुन की जिंदगी में आएगा तूफान

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Megha Barsenge Twist

Megha Barsenge Twist: सीरियल मेघा बरसेंगे एक पॉपुलर शो है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. सीरियल में एक पुराने किरदार की वापसी होने वाली है. उस किरदार के वापस आने से शो में नया ट्विस्ट आएगा.

विज्ञापन

Megha Barsenge: कलर्स का पॉपुलर सीरियल मेघा बरसेंगे में नेहा राणा और नील भट्ट मुख्य किरदार निभाते हैं. सीरियल की कहानी में नया ट्विस्ट आएगा. शो में जल्द ही मनोज की वापसी होती है, जिसका किरदार किंशुक महाजन निभा रहे हैं. उसके वापस आने से मेघा और अर्जुन के रिश्ते में नया टर्न आएगा. मेघा को अहसास होगा कि मनोज सच में बदल गया है. वह अर्जुन को जलाने की कोशिश करेगी. ऐसे में अर्जुन का रिएक्शन क्या होगा, ये देखने लायक होगा.

सीरियल मेघा बरसेंगे में होगी किंशुक महाजन की वापसी

किंशुक महाजन ने सीरियल मेघा बरसेंगे में अपनी वापसी और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर कहा, “एक ही किरदार के दो बिल्कुल अलग-अलग रूपों को निभाना एक बड़ी चुनौती है. एक खलनायक से एक ऐसे व्यक्ति में बदलना जो बचपन में फंसा हुआ है, मेरे लिए एक एक्टर के रूप में अपनी पूरी अप्रोच बदलने की जरूरत थी. मैंने वास्तविक जीवन के मामले और मानसिक स्थितियों को लेकर केस स्टडी पढ़ा ताकि मनोज की जर्नी के साथ न्याय कर पाऊं. मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक नये मोड़ को अपनाएंगे.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

मेघा बरसेंगे में क्या दिखाया जा रहा

मेघा बरसेंगे के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि मनोज अपनी याददाशत खो देता है और मेघा को शक होता है कि वह नाटक कर रहा है. हालांकि उसे जल्दी अहसास होता है कि मनोज नाटक नहीं कर रहा. वह अर्जुन को जलाने के लिए उसके करीब जाती है. मनोज की मदद करते-करते मेघा को उसके बारे में नयी बातें पता चलती है. दूसरी तरफ अर्जुन को समझ नहीं आता कि मनोज झूठ बोला रहा है या सच. क्या मनोज सच में अपनी याददाशत खो चुका है. सीरियल की कहानी मेघा नाम की लड़की की है, जिसे शादी के बाद उसका पति छोड़कर विदेश चला जाता है. ये शो पारिन मल्टीमीडिया की ओर से निर्मित है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola