रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 की रफ्तार पड़ी धीमी, लागत बजट तक भी पहुंचना मुश्किल

Updated at : 06 Feb 2026 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
Mardaani 3 Box Office Day 7 collection rani mukerji film total earnings hindi news

मर्दानी 3 में डीसीपी के रोल में रानी मुखर्जी

Mardaani 3 Box Office Day 7: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की कमाई सातवें दिन और धीमी पड़ गई. फिल्म ने अब तक करीब 26.3 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म के लिए लागत बजट भी निकाल पाना मुश्किल लग रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Mardaani 3 Box Office Day 7: बॉलीवुड में जब भी किसी फ्रेंचाइजी की नई फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप काफी बढ़ जाती हैं. मर्दानी 3 के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. फिल्म में एक बार फिर रानी मुखर्जी ने दबंग पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन जैसे ही वीकडेज शुरू हुए, इसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगी. फिल्म की कमाई सातवें दिन बहुत कम हुई है. आइए आपको टोटल कलेक्शन बताते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ती दिखी फिल्म

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मर्दानी 3 ने छठे दिन (पहले बुधवार) सिर्फ 2 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं सातवें दिन फिल्म के खाते में 1.85 करोड़ रुपए आए. फिल्म का नेट कलेक्शन अब 26.3 करोड़ रुपये हो गया है.

Sacnilk की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट

जानिए किस दिन मूवी ने कितना कमाया?

  • Mardaani 3 Box Office Day 1 (पहला शुक्रवार): 4 करोड़
  • Mardaani 3 Box Office Day 2 (पहला शनिवार): 6.25 करोड़
  • Mardaani 3 Box Office Day 3 (पहला रविवार): 7.25 करोड़
  • Mardaani 3 Box Office Day 4 (पहला सोमवार): 2.25 करोड़
  • Mardaani 3 Box Office Day 5 (पहला मंगलवार): 2.6 करोड़
  • Mardaani 3 Box Office Day 6 (पहला बुधवार): 2 करोड़
  • Mardaani 3 Box Office Day 7 (पहला गुरुवार): 1.85 करोड़

मर्दानी 3 का बजट

बताया जा रहा है कि मर्दानी 3 का बजट करीब 60 करोड़ रुपये है. मौजूदा कलेक्शन को देखते हुए फिल्म के लिए थिएटर में अपना बजट निकालना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, रानी मुखर्जी ने इस फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये फीस ली है.

अम्मा के रोल में खतरनाक दिखी मल्लिका प्रसाद

मर्दानी 3 एक गंभीर सामाजिक मुद्दे, लड़कियों की तस्करी पर आधारित फिल्म है. रिलीज के बाद इसे दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं. वहीं मल्लिका प्रसाद फिल्म में खतरनाक विलेन ‘अम्मा’ की भूमिका निभा रही हैं, जबकि जानकी बोदीवाला एक अहम किरदार में दिखाई देती हैं.

यह भी पढे़ं: बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी दर्शकों की भारी भीड़

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola