ePaper

चार साल की बच्ची की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एआर रहमान समेत कई लोगों ने की तारीफ, ...जानें क्या है मामला?

Updated at : 01 Nov 2020 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
चार साल की बच्ची की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एआर रहमान समेत कई लोगों ने की तारीफ, ...जानें क्या है मामला?

नयी दिल्ली : मिजोरम की चार साल की बच्ची एस्थर हनमते की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है. प्रधानमंत्री के साथ-साथ मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने भी तारीफ की है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि ''प्यारी और सराहनीय! एस्थर हनमते के गायन प्रतिभा पर गर्व है.''

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मिजोरम की चार साल की बच्ची एस्थर हनमते की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है. प्रधानमंत्री के साथ-साथ मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने भी तारीफ की है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि ”प्यारी और सराहनीय! एस्थर हनमते के गायन प्रतिभा पर गर्व है.”

जानकारी के मुताबिक, मिजोरम की चार साल की बच्ची एस्थर हनमते ने देश के जाने-माने संगीतकार एआर रहमान के साथ आधुनिक शैली में मां तुझे सलाम-वंदे मातरम् गाया है. चार वर्षीया एस्‍थर के गायन की सोशल मीडिया में काफी तारीफ की जा रही है.

एस्थर हनमते ने यू-ट्यूब चैनल पर अपने नाम से वीडियो को अपलोड किया है. बीते 25 अक्तूबर को यू-ट्यूब पर पोस्ट किये गये वीडियो को अब तक करीब साढ़े छह लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा एस्थर हनमते के यू-ट्यूब के वीडियो लिंक को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर साझा किया है. साथ ही लिखा है कि ”मंत्रमुग्ध! मिजोरम की लुंगलेई की चार वर्षीया बच्ची एस्थर हनमते ने मां तुझे सलाम और वंदे मातरम गया है.”

मिजोरम के मुख्यमंत्री के ट्वीट पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना करते हुए टिप्पणी की है. इधर, संगीतकार एआर रहमान ने भी एस्थर हनमते के यू-ट्यूब लिंक को ट्विटर पर साझा करते हुए तारीफ की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola