सिद्धार्थ शुक्ला ने अपना डेब्यू फोटोशूट मेरे साथ किया था- अर्पित रांका
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Sep 2021 9:30 PM
अभिनेता अर्पित रांका, सीरियल महाभारत और दुर्गेश नंदिनी जैसे सीरियलों का हिस्सा रहे हैं. वे अपनी और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती को दशकों पुराना करार देते हैं. सिद्धार्थ के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए वे बताते हैं कि 2003 में हम पहली बार मिले थे. हमने साथ में एक फोटोशूट किया था.
Sidharth Shukla death: अभिनेता अर्पित रांका, सीरियल महाभारत और दुर्गेश नंदिनी जैसे सीरियलों का हिस्सा रहे हैं. वे अपनी और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती को दशकों पुराना करार देते हैं. सिद्धार्थ के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए वे बताते हैं कि 2003 में हम पहली बार मिले थे. हमने साथ में एक फोटोशूट किया था.
डिजाइनर शाहिद आमिर के लिए ये फोटोशूट था. ये हमदोनों का पहला फोटोशूट था. सिद्धार्थ उस वक़्त इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत नहीं की थी लेकिन उनके स्पार्क को मैं उस वक़्त भी महसूस कर सकता था. फोटोशूट के बाद ही हमारी बातचीत होती रहती थी, लेकिन 2016 में हम एक ही बिल्डिंग में रहने लगे थे.
Also Read: सुबह 3 बजे के करीब Siddharth Shukla को महसूस हुई थी बेचैनी, दवाई लेकर गए सोने और फिर…
एक दिन वह लिफ्ट में मुझसे मिला और मेरी बॉडी देखकर मेरी फिजिक की तारीफ की. चूंकि पड़ोसी हो गए थे तो हम अक्सर मिलने लगे मैं उनकी मां से कई बार मिला हूं. उनके घर भी जाता रहता हूं. हमारी कई मुद्दों पर बातचीत होती रहती थी. हम एक ही इंडस्ट्री से हैं तो इंडस्ट्री से जुड़ी हमारी बातें होती ही रहती है साथ ही फिटनेस को लेकर भी हम बहुत बातें करते थे. सिद्धार्थ की फिटनेस में बहुत रुचि थी.
सिद्धार्थ शुक्ला ने पिछले कुछ सालों में बहुत ही अच्छा कर रहे थे. एक एक्टर के तौर पर वह अपने बेस्ट फेज में थे. यह बहुत ही दुख की बात है कि हमने उन्हें इतनी जल्दी खो दिया. मौजूदा हालात में यही कह सकता हूं कि भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहने की हिम्मत दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










