Madhubala Birth Anniversary: मधुबाला ने अनारकली का किरदार निभाने के लिए 3 साल की शूटिंग, फिर बनी 'हिंदी सिनेमा...
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Feb 2025 7:10 AM
Madhubala Birth Anniversary
Madhubala Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा की खूबसूरत और महान अभिनेत्री मधुबाला की आज 92वीं जयंती है. उनका असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था.
Madhubala Birth Anniversary: मधुबाला, जिनका असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था, 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में जन्मी थीं. वह भारतीय सिनेमा में अपनी खूबसूरती और अभिनय की वजह से एक महान अभिनेत्री मानी जाती हैं. मधुबाला 1950 की सबसे अधिक पेड एक्ट्रेस में शुमार थी, जिन्होंने लगभग 70 से अधिक फिल्मों में काम किया. ऐसे में आज उनकी 92वीं जयंती के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों पर एक नजर डालते हैं.

मधुबाला का शुरुआती जीवन
मधुबाला का जन्म एक बेहद ही गरीब मुस्लिम परिवार में हुआ था. उनके पिता अत्ताउल्लाह ने घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए रिक्शा चलाना शुरु किया. इसी दौरान, एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी कि उनकी बेटी की वजह से घर में प्रसिद्ध आएगी लेकिन उसके जीवन में काफी दुख होगा और वह कम उम्र में ही गुजर जाएगी.
अनारकली के किरदार के लिए 3 साल शूटिंग की
मधुबाला ने अपने करियर की शुरुआत 9 साल की उम्र में फिल्म ‘बसंत’ (1942) से की थी, जिसमें उनकी पहली सैलरी 150 रुपए थी. उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘मुगल-ए-आजम’ (1960), ‘महल’ (1949), ‘हावड़ा ब्रिज’ (1958), ‘चलती का नाम गाड़ी’ (1958), ‘हाफ टिकट’ (1962) और ‘बरसात की रात’ (1960) जैसी फिल्में शामिल हैं. मधुबाला ने फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ में अनारकली का किरदार निभाने के लिए 3 साल तक शूटिंग की थी, जिसमें उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. लेकिन आखिर में उनकी मेहनत रंग लाई और यह फिल्म अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार है.
मधुबाला का व्यक्तिगत जीवन
भारतीय सिनेमा में अपनी सुंदरता और अभिनय के लिए मधुबाला को ‘हिंदी सिनेमा की मर्लिन मुनरो’ कहा जाता था. उनके व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो एक्ट्रेस को पहले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से प्यार हुआ था, लेकिन पारिवारिक विवादों की वजह से उनका रिश्ता टूट गया. इसके बाद उन्होंने साल 1960 में अभिनेता-गायक किशोर कुमार से शादी की.
मधुबाला का निधन

मधुबाला को जन्म से ही वेंट्रिकुलर सेप्टल नाम की बीमारी थी, जिसका उस समय कोई इलाज नहीं था. इस बीमारी की वजह से उन्हें सांस फूलना और खून की उल्टी जैसी कई समस्याएं होती थीं. यही वजह है कि उन्होंने 36 साल की बेहद कम आयु में 23 फरवरी 1969 को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.
यह भी पढ़े: Andaz Apna Apna Re Release: थिएटर्स में फिर दिखेगा सलमान-आमिर का ‘अंदाज अपना अपना’, रिलीज डेट जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










