ePaper

Anupamaa: काव्या के किरदार के बारे में क्या सोचते हैं ससुर मिथुन चक्रवर्ती? मदालसा शर्मा ने किया खुलासा

Updated at : 23 Sep 2021 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa: काव्या के किरदार के बारे में क्या सोचते हैं ससुर मिथुन चक्रवर्ती? मदालसा शर्मा ने किया खुलासा

अनुपमा शो टीआरपी रेस में सबसे आगे है. शो में काव्या का रोल निभा रही मदालसा शर्मा ने बताया कि उनके सास- सुसर उनके शो और किरदार के बारे में क्या सोचते है.

विज्ञापन

Anupamaa: पॉपुलर शो अनुपमा (Anupamaa) दर्शकों का फेवरेट शो है. शो में रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे औऱ मदालसा शर्मा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. कुछ महीने पहले मदालसा के ससुर मिथुन चक्रवर्ती शो के सेट पर उनसे अचानक मिलने आ गए थे. उन्हें देखकर पूरी कास्ट काफी खुश हो गई थी. अब एक्ट्रेस ने बताया कि उनके सास-ससुर भी उनका शो देखते है.

अनुपमा में मदालसा शर्मा काव्या का किरदार निभा रही है. काव्या अनुपमा और वनराज के साथ शाह परिवार में रहती है. वनराज के साथ उसका अफेयर था और जिसके बाद वनराज ने अनुपमा को तलाक देकर काव्या से शादी कर ली. काव्या हर बार अनुपमा को नीचा दिखाने की कोशिश करती रहती है.

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मदालसा शर्मा से जब पूछा गया कि क्या उनके ससुर मिथुन चक्रवर्ती और सास योगिता बाली उनका शो देखते है और उसके द्वारा निभाए जा रहे किरदार के बारे में वे क्या महसूस करते हैं? इसपर एक्ट्रेस ने कहा “मेरी सास को मुझे शो में देखकर बहुत मज़ा आता है. वह मेरे किरदार को वैसे ही देखती है जैसे मैं उसे देखती हूं.

Also Read: निया शर्मा को ऑफर हुई थी कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’? एक्ट्रेस ने इस वजह से ठुकराई थी फिल्म

आगे मदालसा ने कहा, मुझे लगता है कि काव्या स्वतंत्र है और वह जो चाहती है उसे पाने के लिए हर संभव कोशिश करती है. मुझे लगता है कि हम सभी वास्तविक जीवन में भी ऐसे ही हैं और काव्या की भूमिका बहुत यथार्थवादी है. मेरे माता-पिता और मेरे ससुराल वाले दोनों मुझे देखना पसंद करते हैं. मेरे पति (मिमोह) को भी ऐसा ही लगता है.

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले अनुपमा के सेट पर मिथुन चक्रवर्ती उनसे मिलने आए थे. जिसके बाद उन्हें देखकर सारे लोग काफी खुश हो गए थे और सबने उनके साथ तसवीरें भी क्लिक करवाई थी. अनुपमा के प्रोडक्शन हाउस ने भी कई तसवीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया था.

Also Read: Suhana Khan ने कैरी किया इतना महंगा LV हैंडबैग, डीप नेक ड्रेस में बेहद हसीन लगी स्टारकिड

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola