Look Back 2024: इस साल रिलीज हुई इन 5 बायोपिक फिल्मों को जरूर OTT पर करें एंजॉय, कहानी के बन जाएंगे फैन

Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Dec 2024 2:39 PM

विज्ञापन

biopic films Amar Singh Chamkila Main Atal Hoon Maidaan

Look Back 2024: साल 2024 में कई बायोपिक फिल्में रिलीज हुई. जिसने दर्शकों को एंटरटेनमेंट के साथ-साथ ज्ञान की बातें भी बताईं. अगर आपने एक भी मूवी मिस कर दी है, तो ओटीटी पर जरूर देखें.

विज्ञापन

Look Back 2024: फिल्म देखना ज्यादातर दर्शकों को पसंद है. कई लोग एंटरटेनमेंट और मूड लाइट करने के लिए इसे देखते हैं, तो कई ज्ञान लेने के लिए. साल 2024 में भी कई मूवीज रिलीज हुई, जिसने फैंस को अपनी बेहतरीन कहानी से बांधे रखा. आज हम आपको ऐसे ही कुछ बायोपिक रिलीज के बारे में बताएंगे, अगर आपने इस किसी वजह से मिस कर दिया है, तो अभी ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

चंदू चैंपियन

कबीर खान की ओर से निर्देशित बायोपिक फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई, लेकिन क्रिटिक्स ने इसे काफी अच्छे रिव्यू दिए. कार्तिक ने मूवी में चंदू चैम्पियन की जिंदगी को बेहतरीन तरीके से निभाया था. चंदू ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था. अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

मैदान

अजय देगवन स्टारर फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है. अमित शर्मा की बायोपिक एक ऐसे व्यक्ति सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है, जिसके फुटबॉल और फुटबॉलरों के खेल के प्रति समर्पण, जुनून और निष्ठा ने भारत को 1951 एशियाई खेलों और 1962 एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक दिलाए थे. मैदान को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

श्रीकांत

राजकुमार राव की बायोपिक ‘श्रीकांत’ बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक और बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला की प्रेरक यात्रा को दिखाती है. तुषार हीरानंदानी की ओर से निर्देशित इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिसपांस मिला. अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है, तो नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

अमर सिंह चमकीला

परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ स्टारर अमर सिंह चमकीला नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इम्तियाज अली की ओर से निर्देशित फिल्म में दिलजीत ने संगीतकार चमकीला की भूमिका निभाई. गरीबी से उबरने के बाद चमकीला 1980 के दशक में अपने उत्तेजक गीतों के माध्यम से से पॉपुलैरिटी हासिल की.

मैं अटल हूं

पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया था. इसमें उनकी राजनितिक यात्रा को दिखाया गया था. पंकज के अलावा फिल्म में पीयूष मिश्रा, दया शंकर पांडे, राजा सेवक और एकता कौल जैसे कलाकार भी थे. मूवी का निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने किया है. इसे जी5 पर देखा जा सकता है.

Also Read- Look Back 2024: बॉक्स ऑफिस पर साल 2024 में बुरी तरह फ्लॉप हुई ये 5 फिल्में, लिस्ट में कंगुवा-मैदान शामिल

Also Read- Look Back 2024: कम बजट की इन 6 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, साल खत्म होने से पहले देख डालें

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola