Look Back 2024: साउथ की इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, अभी तक नहीं देखी है तो OTT पर करें एंजॉय

Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Dec 2024 10:14 AM

विज्ञापन

South Movies to watch on ott

Look Back 2024: साल 2024 में साउथ की कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. इन मूवीज ने ना सिर्फ साउथ रीजन में अच्छा किया बल्कि हिंदी बेल्ट में भी कई रिकॉर्ड बनाए. अब साल खत्म होने वाला है. ऐसे में अगर आपने अभी तक इन मूवीज को नहीं देखा है, तो ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

Look Back 2024: साल 2024 में बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा साउथ मूवीज का बोलबाला रहा. कई सुपरस्टार्स की मूवीज रिलीज हुई, जिसने धुआंधार कमाई करने के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े. इसमें कल्कि 2898 एडी से लेकर महाराजा, आवेषम और अमरन जैसी मूवीज शामिल है. अगर आपने इनमें से कोई भी फिल्म मिस कर दी है, तो अभी ओटीटी पर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं.

कल्कि 2898 एडी

प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दुलकर सलमान, अमिताभ बच्चन और अन्ना बेन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म ने 767.25 रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. 600 करोड़ रुपये के बजट पर बनी साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा ओटीटी प्लॉटफॉर्म प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

आवेषम

मलयालम फिल्म लगभग 30 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी और इसका कुल कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर 98.79 करोड़ रुपये था. एक्शन कॉमेडी तीन लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इंजीनियरिंग करने के लिए बेंगलुरु पहुंचते हैं, लेकिन सीनियर्स के साथ लड़ाई में शामिल हो जाते हैं. फिल्म में फहद फासिल, पूजा मोहनराज, मिथुन जय शंकर, साजिन गोपू और मिधुट्टी जैसे स्टार्स हैं. आप इसे प्राइम वीडियो और डिज्नी+हॉटस्टार एंजॉय कर सकते हैं.

अमरन

तमिल फिल्म अमरन मुकुंद वरदराजन के जीवन और राष्ट्र के लिए उनके बलिदान पर बेस्ड है. 130 करोड़ रुपये के बजट पर बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 253.44 करोड़ रुपये की कमाई की. इसमें साईं पल्लवी, शिवकार्तिकेयन, भुवन अरोड़ा, राहुल बोस और सुरेश चक्रवर्ती जैसे स्टार्स हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

महाराजा

विजय सेतुपति, अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास, सच्चा नामीदास और दिव्यभारती स्टारर महाराजा नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 83.5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था.

अयन्ते रैंडम मोशनम (ARM)

मलयालम फिल्म 1900, 1950 और 1990 में उत्तरी केरल की बैकग्राउंड पर बेस्ड है. रुपये के बजट में बनी फिल्म 74 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.

Also Read- Top 10 Telugu Films Of 2024: साल 2024 में इन 10 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया राज, आज ही देखें OTT पर

Also Read- Kalki 2898 AD Sequel: मेकर्स ने दीपिका पादुकोण के किरदार को लेकर दी अपडेट,जानें पार्ट 2 में क्या होगा उनका रोल

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola