लॉकअप फेम सारा खान इस शख्स को कर रही डेट,टीवी इंडस्ट्री से नहीं है कनेक्शन,जानें उस खास इंसान के बारे में

Updated:
विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने शांतनु राजे के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है. सारा औऱ शांतनु एक-दूसरे को डेट कर रही है और इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद बताया है.

विज्ञापन

टीवी शो बिदाई में साधना के किरदार से फेमस हुई सारा खान हाल ही में रियलिटी शो लॉकअप में नजर आई थी. कंगना रनौत के शो में सारा ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई थी. इस बीच शो में दर्शकों को उनके एक्स हसबेंड अली मर्चेंट के साथ काफी हंगामा देखने मिला. अब एक्ट्रेस को एक बार फिर से प्यार मिल गया है और उस शख्स का नाम शांतनु राजे है.

विज्ञापन

सारा खान को मिला प्यार

सारा खान की जिंदगी में नया प्यार आ गया है और उनके चाहने वाले इस खास शख्स के बारे में जरूर जानना चाहेंगे. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो सारा के बॉयफ्रेंड का नाम शांतनु राजे है और वो पायलट है. उनकी मुलाकात के बारे में बात करें तो दोनों सोशल मीडिया पर मिले थे. पिछले एक साल से वो एक-दूसरे को डेट कर रहे है.

जानें किसे डेट कर रही सारा खान

सारा खान ने बताया कि वो और शांतनु रिश्ते में है. हम दोनों ने पहले इसे सीक्रेट रखने का फैसला किया था क्योंकि वो शोबिज से जुड़ा हुआ नहीं है. चूंकि हम दोनों अब अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने में सहज है. वहीं, शांतनु अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, हां सारा और मैं रियल में एक-दूसरे के प्यार में पागल है.

Also Read: Tiger Shroff ने खुद का उड़ाया मजाक, Video के साथ लिखा ऐसा कैप्शन, जो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
कंगना रनौत के शो में नजर आई थी सारा खान

कंगना रनौत के शो लॉक अप मे पिछली बार सारा खान बतौर कंटेस्टेंट बनकर आई थी. शो में उनके एक्स हसबेंड अली मर्चेंट भी आए थे. शो में उन दोनों के बीच काफी तू-तू, मैं-मैं भी देखने मिला था. दोनों के बीच लड़ाई ने खूब सारा टीआरपी बटोरा था. शो में सारा, अली के पहले ही एलिमेनेट हो गई थी. सारा खान का नाम टीवी एक्टर पारस छाबड़ा और अंकित गेरा के साथ भी जुड़ चुका है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola