Laughter Chefs 3: भारती सिंह ने 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' की सफलता के बाद किया तीसरे पार्ट का ऐलान, जानें कब आएगा पॉपुलर कुकिंग शो
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Jul 2025 4:26 PM
Bharti Singh on Laughter Chefs 3
Laughter Chefs 3: पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने व्लॉग में फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' के खत्म होते ही उन्होंने ऐलान किया कि शो का तीसरा सीजन भी जल्द आएगा. जानें कब शुरू होगा शो का अगला पार्ट.
Laughter Chefs 3: टीवी की मशहूर कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह ने ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद तीसरे सीजन की तैयारी को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. भारती ने अपने लेटेस्ट व्लॉग के जरिए फैंस को खुशखबरी दी कि ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ जल्द ही शुरू किया जाएगा. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है.
भारती सिंह ने शेयर की एक्साइटिंग अपडेट
अपने यूट्यूब व्लॉग में भारती सिंह ने शो की शूटिंग के बिहाइंड द सीन पलों को साझा किया. उन्होंने बताया कि “हमने सीजन 2 के साथ बहुत मजा किया. सभी सेलेब्स ने शानदार एंटरटेनमेंट किया. अब दर्शकों की डिमांड पर हम जल्दी ही सीजन 3 भी लेकर आएंगे.” भारती की इस घोषणा से फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आए.
फैंस कर रहे हैं नए सीजन का बेसब्री से इंतजार
भारती सिंह की ओर से जैसे ही यह अनाउंसमेंट हुआ, सोशल मीडिया पर फैंस ने ढेरों कमेंट्स के साथ अपने एक्साइटमेंट का इजहार किया. कई लोगों ने लिखा कि वे पहले से ही तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह और भी मजेदार होगा.
फिलहाल शो के लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन भारती सिंह की बातों से साफ है कि इसकी तैयारी जोरों पर है.
क्यों है शो इतना पॉपुलर?
‘लाफ्टर शेफ्स’ एक कुकिंग बेस्ड रियलिटी शो है, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे हिस्सा लेते हैं. यह शो ना सिर्फ स्वादिष्ट खाना पेश करता है, बल्कि इसमें सेलेब्रिटीज की मजेदार नोकझोंक, कॉमेडी और दिलचस्प चैलेंजेस दर्शकों को बेहद लुभाते हैं.
बता दें कि सीजन 2 में अर्जुन बिजलानी, अली गोनी, राहुल वैद्य, किश्वर मर्चेंट, करणवीर बोहरा जैसे टीवी स्टार्स ने हिस्सा लिया और शानदार परफॉर्मेंस दी.
यह भी पढ़े: Saiyaara Box Office: सैयारा ने दूसरे वीकएंड फिर रचा इतिहास, शाहरुख-आमिर की इन ब्लॉकबस्टर्स को दे डाली पटखनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










