Laughter Chefs 3 में हुई OG स्टार्स की धमाकेदार वापसी, निया शर्मा से लेकर अंकिता लोखंडे ने बढ़ाया मस्ती का तड़का
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Jan 2026 7:33 PM
लाफ्टर शेफ्स 3, फोटो- इंस्टाग्राम
Laughter Chefs 3 में OG स्टार्स सुदेश लहरी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा की धमाकेदार वापसी ने किचन में हंसी, रोमांच और मजेदार सरप्राइज का तड़का लगा दिया.
Laughter Chefs 3: लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट का सीजन 3 अपने पिछले सीजन के लोकप्रिय OGs का स्वागत कर रहा है. जैसे ही टीम कांटा और टीम छुर्री का मुकाबला खत्म होता है, आइकॉनिक #SAVAN स्क्वाड सुदेश लहरी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा की वापसी ने गेम को पूरी तरह से पलट दिया. उनकी एंट्री ने पहले से ही धमाकेदार सीजन में नई एनर्जी, दिल को छू लेने वाले पल और ढेर सारी हंसी भर दी. अब सवाल यह है कि आगे क्या होने वाला है और स्टार्स ने शो को लेकर क्या कहा? आइए जानते हैं.
हाई-वोल्टेज कुकिंग और मजेदार ट्विस्ट्स
इस सीजन में हाई-वोल्टेज कुकिंग बैटल और मजेदार ट्विस्ट्स के साथ दर्शकों को फुल एंटरटेनमेंट मिलेगा. अंकिता और विक्की सेट पर आते ही ड्रामेटिक सरप्राइज के साथ किचन पर कंट्रोल करने का इरादा जाहिर करेंगे. निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी अपनी स्टाइलिश बाइक एंट्री से सबकी धड़कनें बढ़ा देंगे. और सबसे बड़ा सरप्राइज तब आएगा जब सुदेश लहरी अंडरटेकर स्टाइल में ताबूत से बाहर निकलेंगे, जिससे कंटेस्टेंट्स और दर्शक दोनों हैरान रह जाएंगे और हंसी का धमाका होगा.
स्टार्स ने शो को लेकर शेयर किया इमोशनल अनुभव
अंकिता लोखंडे शो में वापसी को लेकर कहती हैं, “लाफ्टर शेफ्स में ऐसा लगता है जैसे घर में वापस आ गए हों. यह टीम हमेशा परिवार जैसी लगी है. दर्शकों का प्यार देखकर दिल सच में छू गया.” वहीं विक्की जैन ने कहा, “शो ने मुझे खाना पकाने के प्रति प्यार सिखाया और सेट एक घर जैसा लगता है, जहां आप फुल मस्ती कर सकते हैं.” जबकि, अर्जुन बिजलानी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “शो की शूटिंग करते समय हम अपनी परेशानियों को भूल जाते हैं और दर्शकों को खुश देखने में मजा आता है.”
निया शर्मा भी इमोशनल होकर कहती हैं, “इस शो ने मुझे दर्शकों के साथ सीधे जुड़ने का मौका दिया और यह मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा.”
शो की डिटेल्स
लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट हर शनिवार-रविवार रात 9:00 बजे कलर्स टीवी पर आता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










