Laughter Chefs 2 Winner: अली गोनी या करण कुंद्रा ? कौन बना लाफ्टर शेफ्स 2 का विनर, इस स्टार को मिला तीसरा स्थान

Updated:
विज्ञापन
Laughter Chefs 2 Winner

Laughter Chefs 2 Winner

Laughter Chefs 2 Finale: कलर्स चैनल का लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 दर्शकों को खूब हंसी का तड़का दे रहा है. शो में अंकिता लोखंडे, रूबीना दिलैक, एल्विश यादव, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा जैसे सितारे नजर आते हैं. भारती सिंह होस्ट हैं. इस सीजन के विनर के नाम से पर्दा हट गया है.

विज्ञापन

Laughter Chefs 2 Winner: कलर्स चैनल का लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 दर्शकों को खूब हंसाता है. शो में टीवी के कई बड़े स्टार्स नजर आते हैं, जो अपनी कुकिंग और कॉमेडी से लोगों को एंटरटेन करते हैं. शो की टीआरपी भी जबरदस्त है. इसमें अंकिता लोखंडे, सुदेश लहरी, रूबीना दिलैक, एल्विश यादव, विक्की जैन, राहुल वैद्य, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, कश्मीरा शाह, करण कुंद्रा, रीम शेख, अली गोनी और कृष्णा अभिषेक हैं. भारती सिंह शो को होस्ट करती है और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज है. हर हफ्ते हरपाल उन्हें खाने बनाने का टास्क देते हैं जिसे सेलेब्स बनाते हैं. जिसका खाना सबसे अच्छा बनता है हरपाल उन्हें स्टार देते हैं.

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का विनर कौन बना?

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के सेलेब्स अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग की तैयारी में लगे हुए हैं. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि इस सीजन का विनर कौन बनेगा. फैंस काफी उत्सुक है. पहले सीजन में अली गोनी और राहुल वैद्य की जोड़ी ने ट्राफी अपने नाम की थी. दूसरे सीजन में अली अपने खाने से दर्शकों और जजेस का दिल जीत रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अली इस सीजन भी विनर बन कर आए है. इस सीजन उनकी जोड़ी रीम के साथ बनी है. दूसरे स्थान पर करण कुंद्रा और एल्विश यादव हैं. जबकि तीसरे स्थान पर रुबीना दिलैक और राहुल हैं. हालांकि फाइनल रिजल्ट तो फिनाले के दिन ही पता चलेगा.

अब्दू रोजिक और मन्नारा चोपड़ा शो से हुए बाहर

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का हिस्सा अब्दू रोजिक और मन्नारा चोपड़ा भी थे. अब्दू की जोड़ी एल्विश यादव के साथ थी, जबकि मन्नारा, सुदेश लहिरी के साथ थी. दोनों ने शो को बीच में ही छोड़ दिया और उसके बाद निया शर्मा और करण कुंद्रा की एंट्री हुई. विक्की जैन की जगह एक एपिसोड के लिए जन्नत ज़ुबैर की भी वापसी हुई थी.

यह भी पढ़ें–  Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: ओपनिंग डे का सिंहासन छावा के नाम, सितारे जमीन पर और जाट रह गई हांफती

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola