L2 Empuraan Trailer: सलमान खान की 'सिकंदर को धुल चटाने आ रहे मोहनलाल, धांसू ट्रेलर से फैंस को मिली ईदी
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Mar 2025 2:14 PM
Box Office Report
L2 Empuraan Trailer: साउथ सुपरस्टार की 2019 की ब्लक्क्बुस्टर मलयालम फिल्म 'लूसिफर' के मोस्ट अवेटेड सीक्वल ‘एल2: एम्पुरान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें मोहनलाल स्टीफन के किरदार में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं.
L2 Empuraan Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस पर इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का क्रेज बढ़ चढ़कर है, जिसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं. वहीं, फिल्म में सलमान खान का साथ पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना दे रही हैं. बीते दिन फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से पर्दा भी उठा दिया है, जिसके मुताबिक सिकंदर 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस बीच साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ का ट्रेलर भी आधी रात में जारी कर दिया गया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तबाही मचाए हुए है. फैंस इसपर इतना प्यार लुटा रहे हैं कि लग रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल, सलमान खान पर भारी पड़ सकते हैं. आइए फिल्म की रिलीज डेट पर एक नजर डालते हैं.
स्टीफन के किरदार में छाए मोहनलाल
सूयरस्तार मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ का निर्देशन सालार फेम एक्टर और डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन कर रहे हैं. हाल ही में इसका टीजर भी जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब ‘एल2: एम्पुरान’ का ट्रेलर अलग-अलग भाषा में रिलीज कर दिया गया है. इसमें खुरेशी अब्राम या स्टीफन नेदुमपल्ली के किरदार में मोहनलाल का लुक फिल्म की हाइप को दोगुना कर रहा है. ट्रेलर में स्टीफन के अतिति की झलक दिखाई पड़ रही है, जो इसे और भी मनोरंजक बना रही है. वहीं, पृथ्वीराज ने जायद मसूद के रुप में ट्रेलर में चार चांद लगा दिया है. ऐसे में यह ट्रेलर फैंस के लिए किसी ईदी से कम नहीं है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?
एल2: एम्पुरान की रिलीज डेट
मोहनलाल की ‘एल2: एम्पुरान’ 2019 की ब्लक्क्बुस्टर मलयालम फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है, जिसका इंतजार दर्शक लंबे वक्त से कर रहे हैं. यह फिल्म 27 मार्च को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग कल 21 मार्च सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










