Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर और तुलसी की कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट, नॉयना करेगी नई साजिश

Updated:
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Upcoming Twist

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: आज के एपिसोड में तुलसी मिहिर के सामने रणविजय की सच्चाई लाएंगी, जबकि नॉयना उन्हें अलग करने की नई योजना बनाएगी. मिहिर और तुलसी के बीच होने वाला रोमांचक मोड़ फैंस को अगले एपिसोड तक बांधे रखेगा.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अगले एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. पिछले हफ्तों में 6 साल का लीप दिखाने के बाद कहानी में कई नए ट्विस्ट आए हैं और अब आज के एपिसोड में मिहिर, तुलसी और नॉयना के बीच नई चुनौतियां सामने आएंगी.

विज्ञापन

रणविजय की सच्चाई आएगी सामने

इस एपिसोड में तुलसी रणविजय की सच्चाई मिहिर के सामने लाएंगी. वह अपनी बेटी परी के साथ मिहिर के पास पहुंचेंगी और पूछेंगी, “मेरे बच्चों का यह क्या हाल होगा? अगर मैं जानती कि यही होगा तो मैं उन्हें अपने साथ ले जाती.” मिहिर तुलसी की बातें सुनकर चौंक जाएंगे और परिवार में हलचल मच जाएगी.

इसी बीच नॉयना वहां पहुंचकर कहेगी कि “कुछ गलत नहीं हुआ.” लेकिन तुलसी उसे रोकते हुए कहेंगी, “मेरे बच्चों के बीच मत बोलो.” मिहिर अपनी बेटी से सच जानने की कोशिश करेंगे, लेकिन बच्ची रोते हुए वहां से चली जाएगी. इस दृश्य में दर्शकों को स्क्रीन से जुड़े रहने का मौका मिलेगा.

पति-पत्नी के बीच आएगी नॉयना

आने वाले एपिसोड में मिहिर और तुलसी एक कार में जा रहे होंगे, और नॉयना उसी कार में बैठने की कोशिश करेगी. बापजी तुरंत उसे डांटेंगे और कहेंगे, “पति पत्नी की गाड़ी में तुम क्यों जा रही हो? तीन लोगों का साथ जाना शुभ नहीं होता.” इस घटना के बाद नॉयना मिहिर और तुलसी को अलग करने की नई योजना बनाएगी और कहानी में नया रोमांच पैदा होगा.

यह भी पढ़ें: Anupama Twist: अनु के विश्वास का गला घोंटेगी रजनी, इस शख्स की वजह से चॉल पर नहीं चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola