Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में स्मृति ईरानी संग 25 साल बाद काम करने पर अमर उपाध्या ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मिहिर और तुलसी के बीच प्यार…

Updated:
विज्ञापन
Amar Upadhyay on Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

Amar Upadhyay on Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi का रीबूट बहुत जल्द शो में वापसी करने जा रहा है. 25 साल बाद स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय फिर से तुलसी-मिहिर बनकर दिखेंगे. ऐसे में अमर ने बताया है कि शो में क्या कुछ नया होने वाला है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी का सबसे पसंदीदा और आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने को तैयार है. इस शो की वापसी के साथ स्मृति ईरानी (तुलसी) और अमर उपाध्याय (मिहिर विरानी) फिर से उसी किरदार में नजर आएंगे, जो कभी हर घर का हिस्सा बन चुके थे. अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में मिहिर वीरानी का किरदार निभाने वाले अमर उपाध्या ने शो के अपडेट और स्मृति संग काम करने पर बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

‘मिहिर और तुलसी के बीच प्यार मैच्योर…’

अमर उपाध्याय ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की कि इस बार का शो पहले से अलग होगा. उन्होंने बताया, “कहानी प्रत्येक किरदार की वापसी और उनके रिश्ते कैसे आगे बढ़े हैं इसे जस्टिफाई करता है. मिहिर और तुलसी के बीच प्यार मैच्योर हो गया है. हम सभी लोग और अभिनेता के रूप में बड़े हुए हैं, और यह कहानी में दिखाई देता है.”

कबतक रहेगा मिहिर का ट्रैक?

मालूम हो कि पुराने शो में जब अमर उपाध्याय ने शो छोड़ा था, तब मिहिर की मौत दिखाई गई थी. लेकिन दर्शकों की जबरदस्त मांग पर उन्हें वापस लाया गया था. इसपर अमर ने कहा, “मिहिर इस बार आखिरी एपिसोड तक रहेगा.”

स्मृति ईरानी संग काम करने पर अमर ने क्या कहा?

स्मृति ईरानी इस शो के साथ 15 साल बाद एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं. वहीं, 25 साल बाद वह फिर अमर के साथ नजर आएंगी. इसपर अमर ने कहा, “स्मृति के राजनीतिक कद के बावजूद, वह वैसी ही हैं.” उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैं उनसे एकता कपूर के घर पर मिला, तो ऐसा लगा कि कोई समय नहीं बीता. हम बिल्कुल वैसे ही थे.’ उन्होंने (स्मृति) मजाक में कहा, ‘तू बूढ़ा कब होगा?’ और मैंने कहा, ‘अभी टाइम है’ (हंसते हुए). वह हमेशा से ही जमीन से जुड़ी रही हैं, और इसमें जरा भी बदलाव नहीं आया है. हमारी बातचीत बिल्कुल वैसी ही थी जैसी 25 साल पहले हुआ करती थी.”

शो का ऐतिहासिक सफर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 3 जुलाई 2000 से 6 नवंबर 2008 तक स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था. एकता कपूर की ओर से निर्मित यह शो 1800 से अधिक एपिसोड के साथ उस दौर का सबसे सफल और चर्चित सीरियल रहा.अब इसका रीबूट नई कहानी के साथ नई पीढ़ी के लिए तैयार है.

यह भी पढ़े: Sunjay Kapur Last Wish: संजय कपूर की अंतिम इच्छा जानकर पसीज जाएगा दिल, करीबी ने किया इमोशनल खुलासा

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola