मिहिर ने खोला नोयना का राज, क्या तुलसी फिर संभालेगी विरानी परिवार?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि मिहिर के सामने नोयना का एक बड़ा सच सामने आता है. दूसरी तरफ नोयना अपनी बहन को मिहिर से जुड़ी एक बात बताती है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि मिहिर को पता चला कि तलाक के कागज बापजी तक पहुंचाने के पीछे नोयना का हाथ है. यह खबर मिलते ही मिहिर का गुस्सा फूट पड़ा. उसे लगा कि परिवार की इज्जत को जानबूझकर दांव पर लगाया गया है. घर में देव और सलोनी की शादी की रस्में चल रही थी, माहौल खुशियों से भरा था, लेकिन मिहिर की तेज आवाज ने सबको चौंका दिया. पूरे परिवार के सामने जब उसने नोयना की साजिश का जिक्र किया तो सब चौंक जाते हैं.
नहीं पिघला मिहिर का दिल
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि नोयना ने खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करती है. वह उसे याद दिलाती है कि वह कई सालों से इस घर में बिना किसी रिश्ते के रह रही है, लेकिन इस बार मिहिर का दिल नहीं पिघलता. मिहिर कहता है कि अगर उसे यहां घुटन महसूस होती है तो वह शांति निकेतन छोड़ सकती है. यह सुनते ही नोयना का दिल टूट जाता है. कमरे में जाकर सामान पैक करते हुए उसका रोना इस बात का संकेत था कि हालात अब उसके हाथ से निकल रहे हैं.
नोयना ने ये सच सबसे छिपा कर रखा
आने वाले एपिसोड के प्रोमो ने कहानी को और उलझा दिया है. नोयना अपनी बहन से कबूल करती नजर आती है कि उस रात मिहिर और उसके बीच कुछ भी नहीं हुआ था. नोयना ने इस बारे में सबसे झूठ बोला था. वह चाहती है कि यह सच्चाई बाहर न आए, लेकिन सवाल यह है कि क्या सच ज्यादा दिन छिप सकेगा? नोयना की साजिश और मिहिर के फैसले के बाद अब नजरें तुलसी पर टिक गई हैं. क्या वह फिर से शांति निकेतन में कदम रखेगी? क्या विरानी परिवार टूटेगा या फिर एक नई शुरुआत होगी? आने वाले एपिसोड इन सवालों का जवाब देंगे.
यह भी पढ़ें- YRKKH: अभीरा-अरमान की दूरी बढ़ी, इस नाम से मुक्ति को आया पैनिक अटैक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










