वैष्णवी संग जबरदस्ती करता है पार्थ, विरानी परिवार की संपत्ति बेचने में लगा ये शख्स
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 पार्थ और वैष्णवी फोटो- ट्विटर
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि शादी के बाद पार्थ, वैष्णवी संग जबरदस्ती करता है. हालांकि वह उसे करीब आने नहीं देती है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के एपिसोड की शुरुआत पार्थ और रियो से होती है, जो विरानी परिवार की नजरों से दूर एक साथ समय बिताते दिखाई देते हैं. दोनों शराब और सिगरेट पीते हुए एक क्लाइंट के साथ प्रॉपर्टी का सौदा करते हैं. उनकी बातचीत से साफ संकेत मिलता है कि वे किसी ऐसे काम में लगे हैं जिसके बारे में परिवार के बाकी सदस्य कुछ नहीं जानते.
रियो को अनजान शख्स का आता है फोन
इसी बीच जब तुलसी की नजर पार्थ पर पड़ती है, तो वह समझ जाती है कि उसने शराब पी रखी है. इसी बीच रियो के पास एक फोन आता है. जिसमें कहा जाता है कि उसे जल्द से जल्द एडवांस देना होगा. यह प्रॉपर्टी डील को लेकर बातचीत चल रही है. फोन कटते ही रियो परेशान हो जाता है और वहां से चला जाता है. जिससे कोई सवाल ना पूछ लें.
तुलसी को पार्थ की होती है चिंता
बाद में तुलसी, वैष्णवी से अकेले में बात करती है. वह जानना चाहती है कि शादी की पहली रात पार्थ उसके साथ था या नहीं. परिवार में नया विवाद खड़ा न हो, इसलिए वैष्णवी झूठ बोल देती है और कहती है कि सब कुछ ठीक था. हालांकि तुलसी की बेचैनी कम नहीं होती. वह नंदिनी से पार्थ की शराब पीने की आदत को लेकर चिंता जताती है, लेकिन नंदिनी तुरंत अपने बेटे का बचाव करने लगती है.
वैष्णवी संग जबरदस्ती करता है पार्थ
दूसरी तरफ वैष्णवी खुद सच जानने का फैसला करती है. वह पार्थ से सीधे पूछती है कि वह पूरी रात कहां था. जवाब में पार्थ जबरदस्ती उसके करीब आने की कोशिश करता है, लेकिन वैष्णवी उसे जोर से धक्का देकर पीछे हटा देती है. इससे पार्थ और अधिक गुस्से में आ जाता है.
पार्थ और वैष्णवी में होती है लड़ाई
अपने शक को दूर करने के लिए वैष्णवी, पार्थ पर नजर रखना शुरू करती है. इसी दौरान वह ऐसा कुछ सुनती है, जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है. पार्थ और रियो विरानी परिवार की संपत्ति बेचने से जुड़ी योजना पर चर्चा कर रहे होते हैं. घर लौटने के बाद वह सौदे के बारे में पूछती है. पार्थ उसपर भड़क जाता है और कहता है कि तुम बस शुक्रियादा करो कि मैंने तुम्हें अपनी पत्नी बना लिया है.
यह भी पढ़ें- फिल्म सेट पर A, B और C कैटेगरी का खेल, लीड एक्टर्स को 4 वैनिटी… जूनियर को टेंट भी नसीब नहीं, बी-टाउन का कड़वा सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए