Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी की बढ़ती ताकत देख बौखलाई नॉयना, मिहिर से अलग करने के लिए करेगी हद पार
Published by : Shreya Sharma Updated At : 18 Jan 2026 12:06 PM
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी2 में आने वाला एपिसोड जबरदस्त ड्रामे से भरपूर होगा. तुलसी और नॉयना की टक्कर तेज होगी, साजिशें रची जाएंगी और रणविजय की सच्चाई सामने आने लगेगी.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर जबरदस्त ड्रामे के मोड़ पर पहुंच गया है. आने वाले एपिसोड्स में तुलसी की वापसी के बाद जहां घर में रौनक बढ़ी है, वहीं नॉयना के दिल में डर और जलन भी साफ नजर आने लगी है. तुलसी के घर लौटते ही नॉयना को यह लगने लगा है कि मिहिर अब पहले जैसा नहीं रहा. मिहिर का बदला हुआ रवैया नॉयना को बेचैन कर रहा है. उसे डर है कि तुलसी की मौजूदगी में उसकी अहमियत कम न हो जाए. इसी वजह से नॉयना हर मौके पर तुलसी से आगे निकलने की कोशिश कर रही है, लेकिन हर बार उसकी चालें उलटी पड़ जाती हैं.
अब तक आपने देखा कि बापजी और तुलसी ने अपने पोते-पोती की शादी तय कर दी है. शादी से पहले सगाई होता है, जहां नॉयना खुद को आदर्श बहू साबित करने में लग जाती है. वह चाहती है कि तुलसी के सारे काम वही संभाले, हालांकि गायत्री उसे ऐसा करने से रोक देती है. इसी के साथ नॉयना का गुस्सा और बढ़ जाता है.
तुलसी को नीचा दिखाने आएगी नॉयना
आने वाले एपिसोड में सगाई के बाद तुलसी शादी की तैयारियों में पूरी तरह जुट जाएगी. घर में शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी, लेकिन इस खुशी के माहौल में नॉयना बार-बार तुलसी को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी. वहीं कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब देव का असली चेहरा सामने आएगा. देव बापजी की पोती के सामने प्यार का नाटक करेगा, लेकिन असल में वह सिर्फ पैसों के लिए शादी करना चाहता है. इसी बीच मुन्नी की एंट्री से कहानी और दिलचस्प हो जाएगी. मुन्नी और ऋतिक का आमना-सामना होगा, लेकिन इस बार भी मुन्नी अपने पुराने प्यार को नजरअंदाज कर देगी, जिससे ऋतिक को गहरा झटका लगेगा.
रणविजय की उल्टी गिनती शुरू
दूसरी तरफ तुलसी मिहिर के कर्ज को चुकाने के लिए अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना बनाएगी. वह नए आइडियाज पर काम करना शुरू करेगी, लेकिन नॉयना यहां भी रुकने वाली नहीं है. वह तुलसी को डिमोटिवेट करते हुए कहेगी कि बिजनेस चलाना उसके बस की बात नहीं है. नॉयना तुलसी को एक डील के लिए खुला चैलेंज दे देगी. लेकिन तुलसी बिना डरे यह चैलेंज स्वीकार कर लेगी. तुलसी का यह आत्मविश्वास देखकर मिहिर भी खुश हो जाएगा. साथ ही तुलसी रणविजय के पीछे भी पड़ जाएगी और परिवार को यह भी बताएगी कि रणविजय परी को परेशान कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए