फैक्ट्री ओपनिंग में नोइना ने छीना तुलसी का हक, परी-अजय की मुलाकात

Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Feb 2026 11:15 AM

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा नोइना, तुलसी को शांति निकेतन वापस आने के लिए कहती है. हालांकि तुलसी उसकी बात नहीं मानती. फैक्ट्री उद्घाटन के दौरान तुलसी और मिहिर आमने-सामने आते हैं.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि की शुरुआत चॉल से होती है. नई फैक्ट्री के उद्घाटन में जाने के लिए तुलसी तैयार होती है. तभी अचानक नोइना वहां पहुंच जाती है और तुलसी से बात करती है. नोइना बिना वक्त गंवाए तुलसी को ऑर्डर देती है कि वह शांति निकेतन में शिफ्ट हो जाए. इस पर तुलसी हैरान होकर वजह पूछती है. नोइना बताती है कि सुहानी मुंबई लौट आई है और बाबजी को लगता है कि तुलसी और मिहिर अब भी साथ हैं. नोइना कहती है कि कन्फ्यूजन से बचने के लिए तुलसी का वहां रहना जरूरी है.

तुलसी का साफ इनकार

तुलसी, नोइना को मना कर देती है. वह कहती है कि न वह चॉल छोड़ेगी और न किसी का ऑर्डर मानेगी. इस पर नोइना ताना मारती है कि एक वक्त था जब तुलसी, मिहिर की पत्नी थी और वह सिर्फ बिजनेस पार्टनर. अब हालात बदल चुके हैं. तुलसी भी करारा जवाब देती है कि नोइना अभी मिहिर की पत्नी नहीं है. ये सुनकर नोइना को काफी गुस्सा आता है. दूसरी तरफ स्कूल के प्लेग्राउंड में परी और अजय बच्चों की राइम्स क्लास के दौरान आमने-सामने आ जाते हैं. बातचीत के दौरान परी बीते वक्त के लिए माफी मांगती है और अजय कहता है कि वह आगे बढ़ चुका है.

तुलसी और मिहिर आए साथ में

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि फैक्ट्री में तुलसी और मिहिर एमओयू साइन करते हैं. एक पल के लिए दोनों के बीच पुरानी नजदीकियां दिखती हैं, जिसे सब महसूस करते हैं. नोइना तुरंत मिहिर को अलग ले जाकर डील तोड़ने की बात करती है, लेकिन मिहिर मना कर देता है. इसके बाद देव, सुहानी को लेकर वहां पहुंचता है. नोइना खुद मानती है कि उसने जानबूझकर सुहानी को बुलाया था. उद्घाटन के वक्त मजदूर तुलसी का स्वागत करते हैं. तुलसी पूजा करती है, लेकिन आखिरी पल में नोइना रिबन काट देती है, जिससे तुलसी और विरानी परिवार दुखी रह जाता है.

यह भी पढ़ेंKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रणविजय की चाल पर तुलसी का पलटवार, विरानी इंडस्ट्री की नीलामी आखिरी वक्त पर रुकी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola