ePaper

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रणविजय की चाल पर तुलसी का पलटवार, विरानी इंडस्ट्री की नीलामी आखिरी वक्त पर रुकी

Updated at : 03 Feb 2026 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लीप के बाद जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. तुलसी मिहिर की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है. वहीं विरानी इंडस्ट्री की नीलामी के बीच तुलसी ने बड़ा कदम उठाकर रणविजय की चाल नाकाम कर दी.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. लीप के बाद बदली कहानी ने दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है. हर एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. खासतौर पर तुलसी का नया अवतार और उसका आत्मविश्वास फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

मिहिर के लिए फरिश्ता बनी तुलसी

आज के एपिसोड में जैसे ही मिहिर को तुलसी के जिंदा होने की सच्चाई पता चलती है, उसकी जिंदगी में मानो नई उम्मीद जाग जाती है. मिहिर को लगता है कि जब तक तुलसी उसके साथ है, तब तक हर परेशानी आसान हो जाएगी. तुलसी मिहिर के लिए सिर्फ पत्नी ही नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आती है.

विरानी इंडस्ट्री पर मंडराया संकट

कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब विरानी इंडस्ट्री नीलामी के कगार पर पहुंच जाती है. शांति निकेतन में तनाव का माहौल है और पूरा परिवार चिंता में डूबा हुआ नजर आता है. इसी बीच रणविजय अपनी चालें चलने से पीछे नहीं हटता. वह मिहिर को चुनौती देता है कि वह उसी के पैसों से उसकी कंपनी खरीद कर दिखाएगा. हालांकि मिहिर भी उसे उसकी औकात दिखाने के लिए तैयार नजर आता है.

अंगद को ऋतिक पर हुआ शक

दूसरी ओर अंगद के मन में ऋतिक को लेकर शक गहराने लगता है. उसे लगता है कि ऋतिक भोलाभाला बनकर घर में आया है और मां की भावनाओं का फायदा उठा रहा है. मां का इमोशनल होकर ऋतिक की मदद करना अंगद को और ज्यादा परेशान कर देता है, जिससे घर का माहौल और तनावपूर्ण हो जाता है.

परी और अजय की नई प्रेम कहानी

शो में एक नई प्रेम कहानी भी धीरे-धीरे आकार ले रही है. पार्क में बच्चों के साथ आई परी और अजय की मुलाकात एक बार फिर होती है. बातचीत के दौरान अजय अपनी निजी जिंदगी का दर्द साझा करता है और बताता है कि बेटे के जन्म के बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई थी. परी उससे माफी मांगती है और अजय कहता है कि वह पुरानी बातों को भुला चुका है. दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं.

नीलामी के बीच तुलसी की एंट्री

आने वाले एपिसोड में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब देखने को मिलेगा, जब विरानी इंडस्ट्री की नीलामी के दौरान तुलसी अपने वकील और अजय के साथ वहां पहुंचती है. वह नीलामी को रुकवा देती है. वकील खुलासा करता है कि बैंक का सारा लोन चुका दिया गया है. जब सवाल उठता है कि यह लोन किसने चुकाया, तो जवाब मिलता है- तुलसी ने. यह सुनकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं. अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि तुलसी आगे क्या नया कदम उठाएगी.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Teaser Out: इंतजार खत्म… आ गया धुरंधर 2 का टीजर, रणवीर के चेहरे पर दिखा रिवेंज

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola