कुशांल टंडन ने Shivangi Joshi संग डेटिंग पर कही थी यह बात, बोले- मैं प्यार में हूं लेकिन स्लो…
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Jan 2025 12:13 PM
Shivangi Joshi Breakup with Kushal Tandon
Kushal Tandon Shivangi Joshi: कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी वेडिंग फोटोज वायरल हुई है, जो वास्तव में फेक है. हालांकि एक इंटरव्यू में कुशाल ने कहा था कि वह प्यार में है और अपने रिश्ते को काफी स्लो लेकर चल रहे हैं.
Kushal Tandon Shivangi Joshi: टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर लवबर्ड्स कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है. दोनों ने सीरियल बरसातें में साथ काम किया था. तभी उनकी अच्छी दोस्ती हो गई और अब वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई बार रूमर्ड कपल की साथ में घूमते हुए तसवीर वायरल होती है. हालांकि जब उनसे रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर सवाल किया जाता है, तो वह एक दूसरे को अपना दोस्त कहते हैं. हालांकि एक इंटरव्यू में एक्टर ने यह जरूर कहा था कि वह प्यार में हैं.
कुशल टंडन ने शिवांगी जोशी को डेट करने पर कही थी यह बात
कुशल टंडन ने शेयर किया कि वह बरसाते मौसम प्यार का में अपनी सह-कलाकार शिवांगी जोशी को डेट कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे फिलहाल इसे धीमी गति से आगे बढ़ाना चाहते हैं. एक्टर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, “मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं निश्चित रूप से प्यार में हूं. हम इसे बहुत धीमी गति से ले रहे हैं. मेरी मां मुझे शादीशुदा देखना चाहती है, और उनका बस चले तो मेरी शादी आज ही करवा दे.”
कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के अफेयर के बारे में
कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के रिश्ते को लेकर चर्चा तब शुरू हुई, जब दर्शकों ने उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को पसंद किया. शो खत्म होते होते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. इससे पहले, अफवाह थी कि शिवांगी अपने बालिका वधू 2 के सह-कलाकार रणदीप राय को डेट कर रही हैं. 2022 में शिवांगी ने दावों को खारिज करते हुए रणदीप को अपना दोस्त बताया था. इसी बीच कुशाल का अफेयर एक्टर गौहर खान संग था. उनकी लवस्टोरी बिग बॉस के सेट पर शुरू हुई. एक साथ तक साथ रहने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया.
यह भी पढ़ें- शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन ने सबसे छिपकर की शादी? जानें वायरल हो रही तसवीरों के पीछे क्या है सच
यह भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: शिवांगी जोशी ने बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन संग की जमकर पार्टी, ब्लैक आउटफिट में एक्ट्रेस दिखी बेहद हसीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










