शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन ने सबसे छिपकर की शादी? जानें वायरल हो रही तसवीरों के पीछे क्या है सच

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Jan 2025 2:46 PM

विज्ञापन

Kushal Tandon Shivangi Joshi wedding photos

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही. फोटोज में दोनों मैरिड नजर आ रहे. तसवीरें देख फैंस कयास लगाने लगे कि कपल ने चोरी-छिपे शादी कर ली. हालांकि इन फोटोज की सच्चाई क्या है, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है. कुछ समय पहले से उनके डेटिंग की खबरें आ रही है. एक्टर ने एक इंटरव्यू में कंफर्म किया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटोज शिवांगी और कुशाल की शादी की है. उनकी शादी की रस्मों की भी तसवीरें इंटरनेट पर छा गई हैं. तसवीरें देखने के बाद फैंस सोच में पड़ गए कि दोनों ने शादी कब की. फैंस को लग रहा कि उन्होंने चोरी-छिपे शादी कर ली. हालांकि इन फोटोज के पीछे सच्चाई क्या है, आपको बताते हैं.

क्या कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने कर ली शादी?

सोशल मीडिया पर कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी की कुछ फोटोज सामने आई है. फोटोज में दोनों सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं. जबकि दूसरी तसवीर में वह हल्दी, मेहंदी समारोह को सेलिब्रेट करते दिखे. इसके अलावा एक फोटो उनकी शादी की है, जिसमें एक्ट्रेस ने रेड एंड व्हाइट लहंगा पहना है. दोनों एक-दूसरे को बड़े प्यार से दिख रहे हैं. इसके साथ ही कपल के रिस्पेशन की भी फोटोज सामने आई है.

जानें क्या है सच्चाई

अगर फैंस सोच रहे हैं कि सच में शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन ने शादी कर ली है तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है. शिवांगी और कुशाल की ये फोटोज फेक है और एआई से बनाई गई है. इन फोटोज को शिवी जेम नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने पोस्ट किया है. इन तसवीरों में कोई सच्चाई नहीं है.

कुशाल टंडन ने शादी को लेकर कही थी ये बात

ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में कुशाल टंडन ने बताया था कि वह और शिवांगी एक-दूसरे के प्यार में है. उन्होंने शादी के सवाल पर कहा था कि वह लोग अपने रिलेशनशिप को स्लो ले जा रहे और उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है. एक्टर ने कहा था, मैं अभी शादी नहीं कर रहा, लेकिन मैं प्यार में हूं. हम लोग इसे स्लो ले जा रहे.

यहं भी पढ़ें- डेटिंग की खबरों के बीच Kushal Tandon ने शिवांगी जोशी को किया KISS, वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा, यहां देखें

यहं भी पढ़ें-Shivangi Joshi संग सगाई की खबरों पर फाइनली कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी इंगेजमेंट हो रही है और…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola